World healthy day 2025: वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है? जानिए गर्भवती महिलाओं के लिए 10 हेल्दी टिप्स

World healthy day 2025: वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि "स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।" बिना अच्छे स्वास्थ्य के जीवन में कोई भी सफलता अधूरी है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना है। आइए आज जानते है कि वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का उद्देश्य क्या है और इस दिन क्या करना चाहिए?

यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी। उसी दिन को याद करते हुए हर साल इस तारीख को वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1950 में हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल एक नई थीम के साथ लोगों को सेहत के बारे में जागरूक किया जाता है।

World healthy day
Photo Credit: Source- X

वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 की थीम

हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे की एक खास थीम होती है। वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 की थीम है: "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य" (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) इस वर्ष की थीम मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित है। इस साल की थीम का उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है। पिछले साल (2024) की थीम थी: "My health, my right" (मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार)


वर्ल्ड हेल्थ डे के उद्देश्य:

  • लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना
  • हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना
  • स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना
  • सभी को स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच दिलाना
  • वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना है जैसे: महामारी, प्रदूषण, मोटापा, मानसिक स्वास्थ्य, आदि।
  • संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना जैसे सही खानपान, व्यायाम, साफ-सफाई और तनाव मुक्त जीवन।


इस दिन आपको क्या करना चाहिए

  • स्वास्थ्य जांच करवाना
  • व्यायाम और योग करना
  • संतुलित आहार पर ध्यान देना
  • दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना
  • सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाना

इस वर्ष की थीम मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित है। इसलिए आइए जानते है कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान किन चीजों का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। नीचे हम आपको 10 टिप्स बता रहे हैं जिसकी सहायता से गर्भवती महिलायें हेल्दी जीवन को अपना सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए 10 हेल्दी टिप्स

  • संतुलित आहार लें- हरी सब्जियाँ, फल, दालें, दूध, अंडा, नट्स आदि।
  • दूध और कैल्शियम युक्त चीजें खाएं- हड्डियों और दाँतों के लिए फायदेमंद।
  • पानी भरपूर पिएं- शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और कब्ज नहीं होगा।
  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ करें- वॉक या प्रेग्नेंसी योग (डॉक्टर की सलाह से) करें।
  • फोलिक एसिड और आयरन सप्लीमेंट्स लें- डॉक्टर की सलाह अनुसार। यह बच्चे के दिमाग़ और खून के लिए जरूरी है।
  • नशे से दूर रहें- शराब, धूम्रपान, पान, तंबाकू आदि बिलकुल ना लें।
  • स्वच्छता का ध्यान रखें- हाथ धोना, साफ पानी पीना, साफ-सुथरा खाना खाना।
  • नियमित जांच कराते रहें- डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप कराना ज़रूरी है।
  • तनाव न लें- सकारात्मक सोच रखें, संगीत सुनें, ध्यान करें।
  • पर्याप्त नींद लें- दिन में 8-10 घंटे सोने की कोशिश करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+