World Health Day 2023: फिट रहने के लिए WHO ने दिए हेल्थ टिप्स, 30 के बाद कराएं ये जरूरी टेस्ट
फिट रहने और किसी भी गंभीर बीमारी से बचे रहने के लिए कुछ जरूरी टेस्ट कराते रहना चाहिए। इससे कोई भी बीमारी जल्दी चपेट में नहीं ले पाएगी।

World Health Day 2023: आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। 7 अप्रैल को हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे लोग खुद को फिट रख सके। स्वास्थ्य ही लोगों को धनवान या अमीर बनाता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में हम स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इससे हमारा लाइफस्टाइल बिल्कुल चेंज हो जाता है। जो सीधा हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। इसको लेकर डब्ल्यूएचओ ने कई हेल्थ टिप्स दिए हैं, जिसे फॉलो कर आप फिट रह सकते हैं। ये हैं WHO हेल्थ टिप्स...
तरह-तरह का खाना खाएं
Recommended Video

अपने भोजन में गेहूं, मक्का, चावल और आलू के साथ दाल और बीन्स जैसी फलियां, बहुत सारे ताजे फल और सब्जियां, मांस, मछली, अंडे और दूध जरूर शामिल करें। स्नैक्स के लिए, शक्कर, वसा या नमक में उच्च खाद्य पदार्थों के बजाय कच्ची सब्जियां, अनसाल्टेड नट्स और ताजे फल चुनें।
नमक का प्रयोग बहुत ही कम करें
नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता और कई बीमारियों को आमंत्रित करता है। भोजन में नमक का प्रयोग कम करें। नमकीन सॉस का भी कम से कम इस्तेमाल करें। अधिक नमकीन वाले स्नैक्स से भी बचें। सूखी सब्जियों और नट्स के साथ नमक का प्रयोग न करें। टेबल से आज ही नमक और नमकीन मसालों को हटा दें।
फैट और तेल का प्रयोग कम करें
फैट कई बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें। मक्खन-घी की जगह सोयाबीन, मक्का, कुसुम और सूरजमुखी का तेल खायें। मीट की जगह चिकन-मछली खाएं। खाना को तलने के बजाय भाप में पकाने या उबालने की कोशिश करें।
चीनी का सेवन सीमित करें
मधुमेह इन दिनों बहुतों को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे बचने के लिए चीना का प्रयोग बहुत ही कम कर लें। मीठा और स्वीट्स कोल्ड ड्रिंक्स सब अव्वाइड करें। यह शुगर की लेवल को बहुत बढ़ाता है।
शराब के सेवन से दूर रहें
फिट रहने के लिए शराब के सेवन से दूर रहे। यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इससे गंभीर बीमारी भी हो जाती है।
जरूर करा लें ये टेस्ट
30 साल क्रॉस करने के बाद हर किसी को कुछ जरूरी टेस्ट कराते रहना चाहिए। इससे समय रहते बीमारी के बारे में पता चल जाता है। कंप्लीट बॉडी कैलकुलेशन (CBC), लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), थायरॉयड फंक्शन टेस्ट (TFT), यूरिन टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट समेत इन जांचों को करा लेना चाहिए। साथ ही विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि अगर कोई लक्षण दिखे तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर से सीधा संपर्क करना चाहिए। इससे समय रहते बीमारी का पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Diabetes: पुरुषों से अधिक महिलाएं शुगर की चपेट में, वर्किंग वुमन बन रही शिकार, जानें इसके कारण और बचाव












Click it and Unblock the Notifications