गरीबी को कम करने में भारत के प्रयास को विश्व बैंक ने सराहा

नई दिल्ली। भारत में गरीबी एक बड़ी समस्या है, लेकिन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1990 से देश की गरीबी में काफी हद तक सुधार हुआ है और गरीबी दर अब आधी रह गई है। पिछले वर्ष की बात करतें तो भारत ने 7 फीसदी से अधिक की रफ्तार से आर्थिक वृद्धि की थी। मंगलवार को विश्वबैंक की ओर से भारत के सार्थक प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा गया है कि भारत में गरीबी कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठक से पहले विश्वबैंक की ओर से कहा गयाहै कि भारत में गरीबी को दूर करने के लिए काफी अहम कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा पर्यावरण में बदलाव के अहम मुद्दों पर भी भारत ने दुनिया के अगुवा के तौर पर काम किया है।

world bank

1990 से अबतक गरीबी आधी हुई
विश्वबैंक की ओर से कहा गया है कि पिछले 15 वर्षों में भारत ने 7 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि हासिल की है और 1990 के बाद गरीबी को आधा कर दिया गया है। यही नहीं भारत ने तमाम मानव सूचकांकों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत की वृद्धि रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले एक दशक में भारत में अति गरीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। हालांकि विश्वबैंक की ओर से कहा गया है कि उसे अपने संसाधनों को बेहतर बनाना होगा। भारत को कृषि उत्पादन को बढ़ाना होगा, इसके लिए जमीन का बेहतर इस्तेमाल की जरूरत है।

विश्वबैंक ने दिया सुझाव
भारत को अति गरीबी से बाहर निकालने के लिए विश्वबैंक ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। विश्वबैंक की ओर से कहा गया है कि बेहतर जल प्रबंधन के माध्यम से अधिक मूल्यवर्धन किया जा सकता है। इसके अलावा पानी के इस्तेमाल की कीमत को भी बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही भारत को कार्बन उत्सर्जन वाले विद्युत उत्पादन को भी बढ़ाने की जरूरत है। विश्वबैंक की ओर से कहा गया है 2030 तक भारत की जीडीपी 8.8 फीसदी तक पहुंच जाएगी, यानि भारत को 243 अरब डॉलर के निवेश की भी जरूरत होगी।

बेरोजगारी बड़ी समस्या
रोजगार के क्षेत्र में जिस तरह से भारत पिछड़ रहा है, उसपर भी विश्वबैंक की ओर से अहम टिप्पणी की गई है। विश्वबैंक की ओर से कहा गया है कि हर वर्ष 1.30 करोड़ लोग रोजगार पाने के लिए योग्य हो जाते हैं, लेकिन रोजगार सृजन सिर्फ 30 लाख ही हो पा रहा है। भारत के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती है वह यह कि महिला कामगार कम हो रही हैं। भारत में महिलाओं की श्रमबल में कुल भागीदारी महज 27 फीसदी है, जोकि दुनिया में सबसे कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+