विश्व बैंक की सीईओ ने कहा- 2047 तक भारत बन जाएगा हाई मिडिल इकोनॉमी
नई दिल्ली। जहां एक ओर देश की जीडीपी में गिरावट आने को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ता है वहीं दूसरी ओर विश्व बैंक का कुछ और ही सोचना है। माना जा रहा है कि जीएसटी और नोटबंदी की वजह से ही जीडीपी में यह गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर विश्व बैंक को मोदी सरकार के यह कदम बहुत अच्छे लग रहे हैं। पहले तो वर्ल्ड बैंक ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में भारत को 30 पायदान ऊपर चढ़ा दिया और अब कहा है कि अगले 30 सालों में भारत हाई मिडिल इनकम इकोनॉमी बन जाएगा। शनिवार को विश्व बैंक ने कहा है कि जीएसटी समेत सभी सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था का स्तर बढ़ेगा।

विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टालीना जॉर्जिवा ने भारत में प्रति व्यक्ति आय के बढ़ कर चार गुना हो जाने को भी एक असाधारण उपलब्धि कहा। क्रिस्टालीना ने इसका श्रेय भारत में पिछले तीन दशकों में हुए सुधारों को दिया है। उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित इंडियाज बिजनेस रिफॉर्म कार्यक्रम में कहा कि सफलता पाने के लिए यह जरूरी है कि उच्च स्तर पर उसे अपनाने और आगे बढ़ाने वाले हों।
उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जीएसटी ने भारत के सामने तेजी से आगे बढ़ने का एक मौका दिया है। वह बोले कि सुधारों का सीधा असर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर पड़ा है। जो एफडीआई 2013-14 में सिर्फ 36 अरब डॉलर था वह बढ़कर अब 60 अरब डॉलर हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत में गरीबी जल्द ही इतिहास होने वाली है, जिसके लिए 2026 का लक्ष्य रखा गया था। वह बोलीं कि मोदी इसे 2022 तक में ही पूरा करना चाहते हैं और ऐसा हो भी सकता है।












Click it and Unblock the Notifications