World Anesthesia Day: कब और क्यों दिया जाता है एनेस्थीसिया? जानिये इसके साइड इफेक्ट के बारे में...
अकसर आपने सुना होगा या फिर खुद भी अनुभव किया होगा कि इलाज के दौरान अकसर डॉक्टर्स एनेस्थीसिया देते हैं। इससे मरीज को दर्द का अहसास नहीं होता। इंजेक्शन में कुछ दवा भरकर मरीज को ये दिया जाता है, जिससे जटिल से जटिल सर्जरी का भी मरीज को पता ही नहीं लगता। इसका असर कुछ घंटों तक शरीर में रहता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किन मामलों में एनेस्थीसिया दिया जाता है? इसका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट तो नहीं पड़ता? और अगर पड़ता भी है तो वो क्या है? चलिये समझते हैं ऐसे ही कई सवालों के जवाब...
एनेस्थीसिया एक ऐसी दवा होती है, जो मरीज को दर्द से बचाने के लिए डॉक्टर्स देते हैं। अकसर ट्रीटमेंट के हिसाब से अलग-अलग मरीजों को चिकित्सक अलग-अलग तरह के एनेस्थीसिया देते हैं। हर तरह की सर्जरी से पहले मरीज को ये दिया जाता है ताकि इलाज के दौरान उसे दर्द के बारे में पता ही ना चल सके।

एनेस्थीसिया मिलने के बाद रोगी गहरी नींद में चला जाता है और उसे वाकई पता ही नहीं चलता कि उसके शरीर में क्या हो रहा है। इससे उसके शरीर की सारी संवेदनाएँ सुन्न हो जाती हैं। इस दौरान बड़ी से बड़ी सर्जरी भी बिना किसी परेशानी के पूरी हो जाती है।
एनेस्थीसिया तब दिया जाता है जब शरीर के किसी भी हिस्से की सर्जरी करनी हो। हालांकि, एनेस्थीसिया किस तरह का दिया जाएगा ये पूरी तरह से मरीज के इलाज के तरीके या फिर शरीर की बीमारी पर ही निर्भर करता है। एनेस्थीसिया देकर शरीर से ब्रेन का कनेक्शन काट दिया जाता है, ताकि मरीज को दर्द का पता ही ना चल सके।
एनेस्थीसिया तीन प्रकार के होते हैं- लोकल, जेनेरल और रीजनल एनेस्थीसिया। आमतौर पर छोटी-मोटी सर्जरी के लिए लोकल एनेस्थीसिया का प्रयोग किया जाता है। इसमें मोतियाबिंद या फिर डेंटल सर्जरी शामिल हैं। जब सर्जरी थोड़ी लंबी और बड़ी होती है तो जेनेरल एनेस्थीसिया दिया जाता है। शरीर के किसी भी अंग की सर्जरी इसमें शामिल होती है।
अब अंत में आता है रीजनल एनेस्थीसिया। शरीर के हिस्से में दर्द को रोकने के लिए इस तरह का एनेस्थीसिया दिया जाता है। आमतौर पर जैसे बच्चे के जन्म के समय, सी सेक्शन, घुटनों की सर्जरी या फिर हाथ और कूल्हे की सर्जरी के दौरान ये एनेस्थीसिया दिया जाता है।
एनेस्थीसिया के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं-
- उल्टी या मतली
- सिर दर्द
- पीठ दर्द
- थकान और कमजोरी












Click it and Unblock the Notifications