World Aids Day: 1 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, जानिए इतिहास और महत्व
विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। इसका मकसद इस महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही इससे पीड़ित लोगों के प्रति नजरिया बदलना है।
विश्व एड्स दिवस (World Aids Day 2022) क्यों मनाया जाता है?: हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह एचआईवी से संक्रमित लोगों के लिए समर्थन दिखाने और इस बीमारी से जान गंवाने वाले रोगियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। साल 1988 में विश्व एड्स दिवस को पहले इंटरनेशनल हेल्थ डे के रूप में मनाना शुरू किया गया। यह दिन एचआईवी टेस्टिंग, रोकथाम और देखभाल लोगों को विश्व स्तर पर खुद को एक साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में है।

हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया भर के लोगों के लिए एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आने, एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को सपोर्ट करने और इससे जान गंवाने वालों को याद करने का एक दिन है।
विश्व एड्स दिवस 2022: इतिहास और महत्व
विश्व एड्स दिवस को पहली बार 1987 में मान्यता दी गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और व्यक्तियों के बीच एड्स और एचआईवी के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है। इसे जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व स्वास्थ्य संगठन में दो सार्वजनिक सूचना अधिकारियों जेम्स डब्ल्यू बन्न और थॉमस नेट्टर द्वारा तैयार किया गया था। 30 नवंबर, 2017 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस घोषित किया।
साल 2021 के अंत में लगभग 38.4 मिलियन लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे, जिनमें से दो-तिहाई (25.6 मिलियन) एचआईवी के साथ डब्ल्यूएचओ अफ्रीकी क्षेत्र में हैं। यूके में हर साल 4 हजार से ज्यादा लोगों में एचआईवी के लक्षण मिल रहे है। इस स्थिति के साथ रहने वाले कई लोगों के साथ भेदभाव अभी भी एक वास्तविकता है। विश्व एड्स दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनता और सरकार को याद दिलाता है कि यह एक गंभीर समस्या है जिसके लिए तत्काल धन, जागरूकता, पूर्वाग्रह के उन्मूलन और बेहतर शैक्षिक अवसरों की जररूत है।
विश्व एड्स दिवस 2022: थीम
इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम "इक्विलाइज़" एक कॉल टू एक्शन है।यूएन एड्स के अनुसार इसका मतलब है कि एड्स को खत्म करने की लड़ाई में बाधा डालने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए सभी को काम करना चाहिए।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications