जानिए लगातार नाइट शिफ्ट में काम करना कितना है खतरनाक?

वाशिंगटन। आज के आधुनिक वक्त महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज लोग दिन-रात काम करते है। ऐसे में उन्हें भी रात के वक्त भी काम करना पड़ता है, लेकिन नाइट शिफ्ट महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है इसका खुलासा ताजे सर्वे रिपोर्ट से हुआ है।

night shift

क्या कहता है रिपोर्ट

लगातार नाइट शिफ्ट में बदल-बदल कर काम करने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्केरभाव पड़ता है । नाइट शिफ्ट हानिकारक साबित हो सकती है। लगातार नाइट शिफ्ट में काम करने की वजह से फेफड़े का कैंसर और हृदयरोग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं लगातार नाइट शिफ्ट उनकी जल्द मौत का भी कारण बन सकती है।

क्या कहता है रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक लगातार रोटेटिंग नाइट शिफ्ट में काम करने से हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही लगातार कई सालों तक नाइट शिफ्ट में काम करने से उनकी उम्र घट सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक लगातार पांच सालों तक नाइट शिफ्ट में काम कर रही महिलाओं में हर्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। जबकि 15 साल तक लगातार नाइट शिफ्ट में काम करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

अमेरिकी नर्सों से लिया गया डाटा

यह रिसर्च अमेरिकी नर्सों के हैल्‍थ स्‍टडी से जुड़े आंकड़ों पर किया गया। स्‍टडी में 30 से 55 वर्ष उम्र की 121700 अमेरिकी नर्सों के स्वास्थ्‍य से जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक नाइट शिफ्ट में लगातार 5 साल तक काम करने वाली महिलाओं में हार्ट बीमारी का खतरा आम लोगों की अपेक्षा 11 फीसदी अधिक होता है। जबकि 15 सालों तक नाइट शिफ्ट में काम करने वालों में लंग कैंसर का खतरा 25 फीसदी अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+