घर वापसी पर निकले मजदूरों का हुजूम देख राहुल गांधी बोले, 'सरकार इस भयावह हालत की जिम्मेदार'
नई दिल्ली। भारत सहित कई देश कोरोना वायरस के खतरे को लेकर लॉकडाउन में चले गए है। देश में सबकुछ बंद होने से दिहाड़ी मजदूरों के सामने भूख की बड़ी समस्या आ गई है। इसी के मद्देनजर हजारों की संख्या में मजदूर वर्ग को लोग अपने कर्मभूमि से पलायन पर जन्मभूमि को ओर जा रहे हैं। दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा समेत कई राज्यों में यही हालात हैं। सोशल डिस्टेंस के लिए जहां सरकार ने देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है वहीं, दूसरी ओर कई जगह मजदूरों का जमावड़ा लग गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसके लिए सीधे-सीधे मोदी सरकार को जम्मेदार ठहराया है।

Recommended Video
राज्यों की सीमा पर मजदूरों की भाड़ी भीड़ की फोटो ट्वीट करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा, सरकार इस भयावह हालत की जिम्मेदार है। नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अपराध है। आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए।
बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले मजदूरों के पलायन का मुद्दा भी उठाया था, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि अपने घरों की ओर जाने वाले लोगों की मदद करें। राहुल ने ट्विट में लिखा, आज हमारे सैकड़ों भाई-बहनों को भूखे-प्यासे परिवार सहित अपने गाँवों की ओर पैदल जाना पड़ रहा है। इस कठिन रास्ते पर आप में से जो भी उन्हें खाना-पानी-आसरा-सहारा दे सके, कृपा करके दे! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं से मदद की खास अपील करता हूँ।
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस वैश्विक महामारी से भारत समेत दुनियाभर के 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा 27,761 हो गया है। भारत में यह महामारी तेजी से पैर पसार रही है, यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 900 के करीब पहुंच गई है और 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Lockdown: बेकाबू टेंपो की चपेट में आए पैदल जा रहे 7 मजदूर, चार की मौके पर ही मौत
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications