Lockdown: बेकाबू टेंपो की चपेट में आए पैदल जा रहे 7 मजदूर, चार की मौके पर ही मौत
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन से परेशानी का सामना कर रहे दिहाड़ी मजदूर अपने मूल निवास की ओक पलायन कर रहे हैं। भूख से बेहाल पलायन कर रहे सभी मजदूर अपने घरों के लिए सैंकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुंबई से भी मजदूरों का एक दल अपने घर की ओर पैदल जा रहा था लेकिन एक सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई से सटे विरार में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Recommended Video

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान काम न मिलने की वजह से सभी मजदूर अपने घरों की तरफ पैदल जा रहे थे। तभी तेजी से आरे एक आयरस टेंपो ने इन्हें भारोल गांव के पास कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में 7 मजदूर आएं जिसमें से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस सभी मजदूरों को पहले गुजरात बॉर्डर पार करने से रोक कर वापस भेज दिया गया था। इन्होंने शनिवार सुबह पैदल चलना शुरू किया था। पालघर के एस पी गौरव सिंह ने बताया कि टेंपो में मेडिकल से जुड़ा समान भरा हुआ था रफ्तार तेज होने के चलते वह अनियंत्रित हो गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: लॉकडाउन के बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर निकले मजदूर, पैदल ही गांव लौटने को मजबूर, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications