घर बैठे 37 करोड़ रुपए जीतने का मौका, कोरोना से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर करना होगा ये काम
नई दिल्ली। एक तरफ दुनियाभर में जहां कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर यह महामारी कुछ लोगों को करोड़पति बनने का मौका भी दे रही है। जी हां, अगर आपको इस खबर से हैरानी हो रही है तो बता दें कि यह बात बिल्कुल सच है। कोरोना संकट में दुनिया के हर शख्स के पास मौका है कि वह घर बैठे करोड़पति बन सकता है। अगर आपका भी दिमाग वैज्ञानिकों वाला है तो आप भी गैर सरकारी संस्था एक्सप्राइज (XPrize) की एक प्रतियोगिता में भाग लेकर 5 मिलियन डॉलर्स यानी 37.39 करोड़ रुपए के मालिक हो सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतें इनाम
दरअसल, एक्सप्राइज ने 28 जुलाई को एक प्रतियोगिता की घोषणा की है जिसके मुताबिक उसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी को तेजी से काम करने वाला सस्ता कोविड-19 टेस्ट की तरीका खोजना होगा। यह प्रतियोगिता अगले 6 महीने तक चलेगी और विजेता का नाम अगले साल की शुरुआत में घोषित किया जाएगा। है ना ये कमाल की घर बैठे करोड़पति बनाने वाली प्रतियोगिता। आपको बस कोरोना वायरस टेस्टिंग की एक सस्ती और तेज परिणाम देने वाली एक किट तैयार करनी होगी।

साल 2021 में होगा विजेता के नाम का ऐलान
6 महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को 'XPrize रैपिड कोविड टेस्टिंग' नाम दिया गया है। प्रतियोगिता की शर्तों के मुताबिक जिस प्रतिभागी का कोरोना किट सस्ता और तेज परिणाम बताएगा, वो विनर बन जाएगा। 37 करोड़ रूपए इनाम की राशि जीतने वाले विजेता के नाम का ऐलान अगले साल किया जाएगा। एक्सप्राइज द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता का मकसद जल्द से जल्द बेहतरीन और सस्ती COVID-19 टेस्टिंग किट तैयार करना है।

प्रतियोगिता की ये है शर्त
इस प्रतियोगिता के जरिए जो भी किट तेज और भरोसेमंद रिजल्ट देगी उसे मानवता की भलाई के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। एक्सप्राइज ने अपने एक बयान में कहा कि हम प्रतियोगिता के माध्यम से दुनियाभर के वैज्ञानिकों की प्रतिभा को मानवता के लिए इस्तेमाल में लाना चाहते हैं। संस्था ने कहा, हम इतना सस्ता और सहज टेस्टिंग किट बनवाना चाहते हैं जिसे एक छोटा बच्चा भी इस्तेमाल में ला सके। कोरोना टेस्ट का रिजल्ट कम से कम समय 15 मिनट में सामने आना चाहिए।

पांच विजेता टीमों को मिलेगा इनाम
एक्सप्राइज ने आगे कहा, अभी कोरोना वायरस टेस्टिंग का खर्च करीब 7479 रुपए आ रहा जिसे हम घटाकर 1121 रुपए तक लाना चाहते हैं। इस प्रतियोगिता के अंत में पांच विजेता टीमों का चयन किया जाएगा, जिसमें से हर टीम को 1 मिलियन डॉलर यानी 7.47 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता की शर्त यह है कि टीम द्वारा तैयार की गई किट में पीसीआर टेस्ट के तरीके हों या एंटीजन टेस्ट के तरीके हो, बस वो सहज और सरल होना चाहिए।

चार कैटेगरी में भाग ले सकते हैं प्रतिभागी
एक्सप्राइज के मुताबिक जीनते वाली हर टीम को दो महीने में लगातार हर हफ्ते 500 कोविड-19 टेस्ट करने होंगे। लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुसार वह इसे बढ़ाकर हर सप्ताह 1000 टेस्ट या उससे अधिक भी कर सकते हैं। एक्सप्राइज सीईओ अनुशेह अंसारी ने बताया, टेस्टिंग की कमी के चलते कोरोना केस का पता नहीं चलता और महामारी तेजी से बढ़ रही है। अगर लोगों को सही समय पर जांच की रिपोर्ट मिल जाए तो महामारी से लड़ने में आसानी होगी। इसलिए प्रतियोगिता को चार कैटेगरी (एट होम, प्वाइंट ऑफ केयर, डिस्ट्रीब्यूटेड लैब और हाई-थ्रोपुट लैब) के तहत रखा गया है।

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के करीब
गौरतलब है कि देश-दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का तांडव बढ़ता ही जा रहा है, अब तक दुनियाभर में कुल 1.70 करोड़ से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 6 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। भारत की बात करें तो यहां कोरोना वायरस का कहर जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,83,792 हो गई है। जिसमें 5,28,242 सक्रिय मामले है, 10,20,582 ठीक या डिस्चार्ज हुए हैं और 34,968 लोगों की मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 52,123 मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की मौत हुई हैं।
यह भी पढ़ें: COVID-19: देहरादून में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 39, नैनीताल में पिछले 24 घंटों में 20 नए केस
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications