COVID-19: देहरादून में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 39, नैनीताल में पिछले 24 घंटों में 20 नए केस

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राजधानी देहरादून की बात करें तो बीते 24 घंटे के अंदर देहरादून में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, देहरादून में मरने वालों के आंकड़ा 39 हो चुका है।अब तक लगभग 34 हजार 504 सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं, जिसमें से लगभग 31 हजार 565 सैंपल नेगेटिव और 1530 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जबकि शेष सैंपल्स की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। देहरादून में एक्टिव केस की बात जाए तो देहरादून में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर लगभग 419 हो गई है।

dehradun and nainital coronavirus latest update

देहरादून में कोरोना के कहर को देखते हुए कंटेंटमेंट जोन की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जो अब बढ़कर 13 हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। साथ ही सभी लोगों से मास्क पहनने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने को कहा गया है। इसके इलावा नैनीताल की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 20 कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं, अब तक लगभग 15 हजार 357 सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं, जिसमें से लगभग 13 हजार 763 सैंपल नेगेटिव और 1044 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि शेष सैम्पल्स की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

अगर बात करें पिछले 24 घंटों की तो लगभग 328 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। नैनीताल में एक्टिव केसों की संख्या 347 है, जबकि 1044 पॉजिटिव केस में से 11 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर काफी अलर्ट है। जिले में जगह-जगह लोगों को कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मास्क न लगाने वालों से चालान शुल्क भी वसूला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+