Women's reservation bill: ' 'ना भारत ना Pok, महिला आरक्षण बिल पर BJP ने मारा चौका ',लोगों ने क्यों कहा ऐसा?
Women's Reservation Bill: गुरुवार को पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन था क्योंकि लोकसभा और राज्य के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' राज्यसभा से पास हो गया, जिसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर है।

इस ऐतिहासिक बिल के पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया और बिल के लिए देशवासियों की ओर से आभार भी व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं काफी गर्म
आपको बता दें 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' बिल पर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं काफी गर्म है, बहुत सारे लोगों ने मोदी सरकार को इस बात के लिए बधाई दी है।
विपक्ष पर तंज भी कस रहे हैं लोग
तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस बिल के साथ ही विपक्ष पर तंज भी कस रहे हैं। दरअसल मोदी सरकार ने जब विशेष सत्र को बुलाने का ऐलान किया था, तो विपक्ष दलों ने सत्र का एजेंडा क्लीयर ना होने के लिए सरकार को घेरा था। यहां तक कि सोनिया गांधी ने इस बारे में पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था।
दिग्गज नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी
इसके बाद खबर आई थी कि मोदी सरकार विशेष सत्र में देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत 'करने का प्रस्ताव ला सकती है और Pok को लेकर भी बड़ा कदम उठा सकती है। जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी हो गया था, कई दिग्गज नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि सरकार महिला आरक्षण बिल पर बात करने जा रही है।
'ना भारत ना पीओके, महिला आरक्षण बिल पर भाजपा ने मारा चौका'
इसलिए सोशल मीडिया पर लोग विपक्ष पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'ना भारत ना पीओके, महिला आरक्षण बिल पर भाजपा ने मारा चौका, विपक्ष चारों खाने चित्त'। तो किसी ने लिखा- जहां से दूसरे लोग सोचना बंद करते हैं, पीएम मोदी वहां से सोचना शुरू करते हैं।' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर रोचक प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।
महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े
मालूम हो कि 21 सितंबर को राज्यसभा नें बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। इस बिल के पास होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सभी का आभार जाताया था।
140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई!
उन्होंने लिखा था कि 'हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण! 140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई!नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार।'
सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी
'सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है।इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है। इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।'












Click it and Unblock the Notifications