Women's Day 2025: कौन हैं तनुष्का सिंह? जो उड़ाएंगी जगुआर फाइटर जेट, उनके नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
Women's Day 2025: भारतीय वायु सेना ने फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह को भारतीय वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से पायलट के रूप में नियुक्त किया गया है।
महिला दिवस से कुछ दिन पहले इस तरह की खबर आना बेहद सुखद माना जा रहा है। यह कदम महिलाओं को वायु सेना के लड़ाकू मिशनों में अधिक सक्रिय भूमिका देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तनुष्का के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
जगुआर , भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख ताकतवर स्ट्राइक विमान है जो अपनी सटीक हमले की क्षमता के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी अन्य महिला पायलटों ने जगुआर जेट उड़ाया था लेकिन तनुष्का की स्थायी तौर पर नियुक्ति की गई है। इस वजह से ये रिकॉर्ड फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह के नाम पर दर्ज हो गई है।
सैन्य परिवार से आती हैं तनुष्का
सैन्य पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली तनुष्का के पिता और दादा दोनों भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में जन्मी तनुष्का 2007 से मंगलुरु में रह रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सुरतकला में की।
फिर मंगलुरु में आगे की पढ़ाई की। इसके बाद, उन्होंने MIT, मणिपाल से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री 2022 में हासिल की।
ये भी पढ़ें Womens Day: 'कलछी ही नहीं मिसाइल भी चलाती हैं', ये हैं भारत की टॉप 5 महिला वैज्ञानिक
बचपन से ही पायलट बनने का था सपना
बचपन से ही उनका सपना सशस्त्र बलों में सेवा करने का था। वायु सेना अकादमी, दुंडीगाल (तमिलनाडु) में कठिन प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें कमीशन दिया गया और फिर उन्होंने हॉक Mk 132 विमान पर एक साल तक पायलट के रूप में प्रशिक्षण लिया। अब, तनुष्का जल्द ही जॉगुआर स्क्वाड्रन में शामिल होंगी।
तनुष्का महिलाओं के लिए प्रेरणा
तनुष्का सिंह की यह उपलब्धि भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शा रही है। साथ ही भारतीय वायु सेना में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। तनुष्का उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो किसी भी क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने का सपना देखती हैं।
ये भी पढ़ें Womens Day: भावनाओं को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का काम करती हैं ओडिशा की ये 'पोस्ट वूमेन'












Click it and Unblock the Notifications