तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम में महिला वोटर निभाएंगी अहम भूमिका, जानें राजनीतिक दलों ने क्या किए है वादे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। इस चुनाव में महिला वोटर राज्य की सकरार चुनने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। ये ही कारण है कि सभी राजनीतिक दल महिला वोटरों को लुभा रहे हैं। राज्य में 26,18,205 मतदाताओं के हैं जिसमें 1,63,13,268 पुरुष वोटर है और 1,63, 2,261 महिला वोटर हैं और 2,676 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। कुल मिलाकर, महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता केवल 11,007 अधिक हैं।

राज्य भर के 119 में से 78 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। बाकी 41 निर्वाचन क्षेत्रों में, जो ज्यादातर हैदराबाद और पुराने रंगारेड्डी और महबूबनगर जिलों में केंद्रित हैं, महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक हैं।
कांग्रेस पार्टी ने महिला वोटरों को साधने के लिए दी है ये गारंटियां
- महालक्ष्मी योजना: जिसके अंतर्गत राज्य भर की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी
- इसके अलावा 500 रुपये में गैस सिलेंडर
- राज्य भर में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
- 10 ग्राम सोना और एक लाख रुपये की सहायता की जाएगाकल्याणमस्तु (कल्याण लक्ष्मी/शादी मुबारक योजना का प्रस्तावित नाम) इसके तहत लड़कियों की शादी करवाई जाएगी
- उद्यमियों के लिए एक कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा
- DWACRA समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ईपीएफ कवरेज के तहत लाया जाएगा
- कांग्रेस ने महिलाओं को "चार मंत्री पद" देने का भी वादा किया है
भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए है ये वादे
- "महिला शक्ति" जिसके तहत कॉलेज की छात्राओं के लिए मुफ्त लैपटॉप
- आदा-बिद्दा भरोसा योजना (नवजात बच्चियों के लिए)
- उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रति वर्ष चार मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा
- रायथू निगम और घरेलू कामगार निगम का गठन
- अगले पांच वर्षों में सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 10 लाख नई नौकरियां
- ड्वाक्रा समूहों के सदस्यों को पांच लाख रुपये की बीमा पॉलिसी से कवर किया जाएगा
बीआरएस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए किए है ये वादे
- पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये की मासिक सहायता,
- 400 रुपये में गैस सिलेंडर
- राशन कार्ड वाले सभी 93 लाख परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की केसीआर बीमा योजना
- आसरा पेंशन को 5,016 रुपये तक बढ़ाने का वादा
- पांच वर्षों में 6,016 रुपये प्रति माह और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वयं के भवन का निर्माण
वहीं तेलंगाना की बीआरएस सरकार पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना में महिलाओं के लिए पहले ही कई योजनाएं लागू कर चुकी है जिसमें कल्याण लक्ष्मी/शादी मुबारक, आरोग्य लक्ष्मी, केसीआर किट, केसीआर पोषण किट आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications