कुर्सी मिले न मिले, लेकिन राहुल गांधी को मिला ‘किस’

असम के जोरहाट में राहुल गांधी जब महिलाओं के मुद्दों को बारे में जानने के लिए उनके बीच में पहुंचे तो उनके साथ एक दिलचस्प हादसा घटा। कार्यक्रम समाप्ति से कुछ क्षण पहले कुछ महिलाओं ने राहुल से हाथ मिलाने की गुजारिश की। राहुल उनसे हाथ मिलाते तभी पीछे से आई एक महिला ने उन्हें चूम लिया।
अचानक महिला की इस हरकत से सब हैरान रह गए। फिर क्या था कई अन्य महिलाएं भी उठ खड़ी हुईं और राहुल को चूमने और उनके सिर पर हाथ फेरने लगी। देखते ही देकथे होड़ लग गई। महिला की इस हरकत से पहले तो राहुल हैरन रह गए, लेकिन बाद में वो खुद भी मुस्कुराने लगे। बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की और राहुल ने खुद को उनसे अलग कर वहां से विदा ली।












Click it and Unblock the Notifications