पीएम मोदी ने इन महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो किया, 'आधी आबादी' ने कहा शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्हें प्रेरित करने वाली महिला को याद किया
नई दिल्ली। 'इंटरनेशनल वुमन्स डे' के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ महिलाओं के लिए खास संदेश दिया बल्कि ट्विटर पर उन्होंने 40 प्रमुख महिलाओं को फॉलो भी किया। जिसके बाद सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। हावर्ड इंडिया रिसर्च में काम करने वाली अनन्या अवस्थी ने नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा है कि आपके अनुकरणीय सेवा से देश के युवा आगे बढ़ रहे हैं। हमें फॉलो करने के लिए आपका शुक्रिया।

'फाइनली ये हुआ'
मुंबई के रहनी वाली आर्ची ने लिखा 'फाइनली ये हुआ। महिला दिवस मेरे आइडियल मुझे फॉलो करे इसे बढ़िया गिफ्ट क्या हो सकता है। शुक्रिया प्रधानमंत्री। जागृति गुप्ता लिखती हैं- आज वो हो गया जो हमने सोचा नहीं था। इतनी जल्दी आपका आर्शीर्वाद मिलेगा, हमने सोचा ना था। कोटि-कोटि धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।

मेरी जन्मदिन की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार हुई है
उत्तर प्रदेश की चारू प्रज्ञा लिखती हैं- नोटिफिकेशन आया और गया। लेकिन ये हमेशा रहने वाला है। मेरी जन्मदिन की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार हुई है। मुझे फॉलो करने के लिए शुक्रिया माननीय प्रधानमंत्री जी।विश्व महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ महिलाओं को फॉलो किया है बल्कि 'हैशटैग शी इंस्पायर मी' वाले उन ट्वीट को भी रीट्वीट किया है, जिसके जरिए लोगों ने अपनी लाइफ की महिलाओं को शुक्रिया कहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्हें प्रेरित करने वाली महिला को याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्हें प्रेरित करने वाली महिला को याद किया। पीएम मोदी ने ट्ववीट कर 106 साल की इस महिला के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और दूसरों से अपील की कि 'वे भी प्रेरित करने वाली महिलाओं के बारे में बातें करें और उन्हें याद करें।' प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की निवासी कुंवर बाई को याद किया । कुंवर बाई ने अपने गांव में शौचालय के निर्माण के लिए अपनी आजीविका के एकमात्र साधन बकरियों को बेच दिया। गत फरवरी में कुंवर बाई का निधन हो गया। बता दें कि कुंवर बाई के योगदान से इस गांव का पहला शौचालय 15 दिनों में बनकर तैयार हुआ और इसे बनाने में 22 हजार रुपए की लागत आई। पीएम मोदी ने कहा, 'स्वच्छ भारत अभियान में कुंवर बाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके इस महान योगदान ने मुझे काफी प्रेरित किया।'












Click it and Unblock the Notifications