महिला ने फ्री मेट्रो सेवा का किया विरोध, सरेआम केजरीवाल की पकड़ी शर्ट

नई दिल्ली। अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को मेट्रो और बस में फ्री सेवा की सौगात दी है। दिल्ली सरकार की इस घोषणा के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियां अरविंद केजरीवाल की इस घोषणा का लगातार विरोध कर रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली में एक महिला ने केजरीवाल की इस फ्री सेवा का विरोध करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया। बता दें कि, इन दिनों केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर अपनी सरकार के पांच सालों का हाल ले रहे हैं।

women protest against free metro service, caught arvind kejriwal shirt in delhi

शनिवार को केजरीवाल साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लोगों से अपने कामकाज का हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान केजरीवाल ने जब मेट्रो और बस में फ्री सफर को लेकर सवाल पूछा तो लोगों ने इसका विरोध किया। वहीं एक महिला ने केजरीवाल की शर्ट पकड़ ली, हालांकि महिला ने तुरंत ही उनकी शर्ट छोड़ भी दी। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने बिजली और गंदगी के मसले पर भी सवाल उठाए हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इलाके की महिलाओं से हाल ही में दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों के अंदर महिलाओ के फ्री सफर पर जन सम्पर्क भी करते नज़र आए। महिलाओं से अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि अगर महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो में सफर करना सरकार की यह योजना महिलाओं के लिए फायदेमंद है या नहीं। इस पर महिलाओं ने अच्छी प्रतिक्रिया दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+