Video: ट्रेन के नीचे आने वाला था ट्रैक पर गिरा शख्स, महिला अधिकारी ने जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई जान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सुरक्षा बल (Maharashtra Security Force) की महिला अधिकारी की बहादुरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स महिला अधिकारी को रियल लाइफ की हीरो कह रहे हैं, महिला अधिकारी ने काम भी कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, रेलवे प्लेटफॉर्म (Railway platform) पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेल पटरी (rail track) पर गिर जाता है। इसी बीच दूर खड़ी महिला अधिकारी (Female officer) दौड़कर उसकी जान बचाने आती है।

महिला अधिकारी की बहादुरी का वीडियो वायरल

महिला अधिकारी की बहादुरी का वीडियो वायरल

महिला अधिकारी की बहादुरी को देख सोशल मीडिया पर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा है, इस बीच उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह बेसुध होकर प्लेटफॉर्म से नीचे पटरियों पर जा गिरता है। हालांकि उसके पास एक अन्य शख्स भी खड़ा दिखाई देता है लेकिन किसी और तरफ नजर होने से वह शख्स को गिरते हुए नहीं देख पाता।

समय रहते बचाई शख्स की जान

समय रहते बचाई शख्स की जान

तभी दूर से शख्स को गिरता देख महाराष्ट्र सुरक्षा बल की महिला अधिकारी दौड़कर उसके पास आती है। महिला अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत ट्रैक पर कूदती है और शख्स को उठाने की कोशिश करने लगती है। इस बीच प्लेटफॉर्म पर ट्रेन भी आ जाती है लेकिन महिला सुरक्षा बल अधिकारी ने बिना डरे समय रहते ही शख्स को प्लेटफॉर्म पर ले आती है। हालांकि इस बीच ट्रेन चालक भी समय पर ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लेता है।

इंटरनेट पर हो रही वाहवाही

इंटरनेट पर हो रही वाहवाही

सोशल मीडिया पर महिला अधिकारी की बहादुरी देख हर कोई हैरान हैं और उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि ट्रैक पर गिरा शख्स खुद चलकर महिला अधिकारी के साथ जाता है। बता दें कि इससे पहले भी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल द्वारा जाबांजी से लोगों की जान बचाने के वीडियो सामने आए हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें आरपीएफ कर्मचारी ट्रेन पकड़ने के दौरान एक यात्री को ट्रैक के बीच गिरने से बचाता है।

यह भी पढ़ें: Video: मसूरी के ट्रैफिक में फंसे अनुपम खेर ने मांगी युवक से मदद, बोले-कुछ भी हो सकता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+