Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंदिर के लिए निकली थी पत्नी, बांझ बताकर फौजी ने मारी गोली

एक फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे 10 साल से बच्चा न होने का कारण बताया जा रहा है।

बुलंदशहर। एक फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे 10 साल से बच्चा न होने का कारण बताया जा रहा है।

पुलिस ने फौजी को अरेस्ट कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी मीना रविवार की सुबह अपने घर से मंदिर के निकली थी।

wife

लेकिन मंदिर नही पहुंच सकी।रास्ते में ही मीना के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। लोंगा गांव के पास से जा रहे लोगों ने मीना का शव जमीन पर पड़ा हुआ देखा तो पुलिस और मृतका के पति को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीनादेवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दे कि स्याना निवासी भजनलाल कुछ समय पूर्व फौज से रिटायर हुआ है। बताया जाता है कि मीनादेवी और भजनलाल की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।

shoot

लेकिन दोनो के कोई बाल-बच्चा नही था। इस कारण पति-पत्नी में काफी अनबन रहती थी।

मृतक मीनादेवी के पिता कमल सिंह की माने तो भजनलाल शादी के बाद से मीना को दहेज के लिए भी पीताडित करता रहता था। 10 वर्षो में कोई बच्चा न होने पर मीना की सास मीना को आए दिन ताने मारती थी।

उन्होंने बताया कि फौज से रिटायर होने के बाद भजनलाल भी मीना के साथ मार-पिटाई करता था। मृतक के पिता कमलसिंह ने मीना के पति भजनलाल को नमजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने भजनलाल को उसकी लाईसेंसी पिस्टल के साथ अरेस्ट कर लिया है।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि मीनादेवी के 10 सालों से कोई भी बच्चा नही था। जिस कारण पति-पत्नी में काफी दिनों से तनाव चल रहा था।

आज सुबह मीना के पति भजनलाल ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने भजनलाल को उसकी लाईसेंसी पिस्टल के साथ अरेस्ट कर लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+