शर्मनाक! 19 साल के बेटे के हाथों में हो गई मां की मौत, मदद के लिए कोई नहीं आया आगे

देश की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक मां ने अपने 19 साल के बेटे के सामने दम तोड़ दिया और कोई मदद करने के लिए सामने नहीं आया। दरअसल, महिला अपने 19 साल के बेटे गौरव के साथ दिल्ली आ रही थी। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से पहले महिला गेट के पास आकर खड़ी हो गई,तभी कुछ बदमाशों ने महिला का बैग छिनने की कोशिश की। जिसके बाद महिला ट्रेन से नीचे गिर गई। तभी उसके बेटे गौरव ने भी अपनी मां के पीछे छलांग लगाई। गौरव ने देखा की उसकी मां पटरियों पर थी।

शर्मनाक! 19 साल के बेटे के हाथों में हो गई मां की मौत, मदद के लिए कोई नहीं आया आगे

ट्रेन के सारे डिब्बे पार हो जाने के बाद, जब गौरव ने देखा तो उसकी मां के हाथ और पैर में गहरी चोट आई थी। गौरव काफी देर तक मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। गौरव हाथ जोड़कर लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन सब लोग मुक दर्शक बनकर खड़े रहे। गौरव के मुताबिक उसने एंबुलेंस को भी फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं हो सकी।

जब मदद के सारे रास्ते बंद हो गए तो गौरव ने अपनी मां को हाथों में उठाकर ले जाने का फैसला किया, लेकिन वो नहीं बच पाई। दिल्ली पुलिस ने लुटरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही लुटेरों का पता लगा लेंगे।

गौरव दिल्ली में पढ़ाई करने के लिए आया था। गौरव का कहना है कि उसने कई बार इस तरह की घटनाओं के बारे में पढ़ा था, लेकिन उसने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसी कोई घटना उसके साथ होगी। गौरव का कहना है कि वो ऐसे शहर में पढ़ाई नहीं कर सकता, जिसमें उसकी मां की इस तरह मौत हुई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+