महिला ने मांगी सुषमा से मदद- खोज दो मेरी सौतन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अमूमन कई ऐसे सवालों से दो चार होना पड़ता है जिसका उनका या उनके मंत्रालय से कोई वास्ता नहीं है।

ताजा मामला एक महिला का है जिसने एक दूसरी महिला यानी कथित तौर पर उसकी सौतन को खोज निकालने पर मदद मांगी है। महिला का दावा है कि दूसरी महिला का उसके पति से अवैध संबंध है।
इतना ही नहीं उसने करीब 10 अन्य ट्वीट पत्रकार बरखा दत्त और लेखक सुहेल सेठ को भी किया है।
सुषमा ने दिया यह जवाब
ट्वीटर पर सुजाता सुकरी यूजर नेम से एकाउंट से ट्वीट कर महिला ने लिखा है कि वो कुवैत में डॉक्टर है। उसके पति ने दूसरी महिला को गले लगाते हुए फोटो भेजी है कि वो उसे छोड़ देगा।
महिला ने स्वराज को लिखा है कि वो दूसरी महिला का असली नाम और पता खोजने में उसकी मदद करें।
महिला के इस ट्वीट पर सुषमा ने जवाब दिया कि सुजाता आपके साथ मेरी सहानुभूति है। दुर्भाग्य से मुझे ऐसे गुमराह पतियों को सजा देने का कोई अधिकार नहीं है।
ये रहे महिला द्वारा किए गए अन्य ट्वीट
पत्रकार बरखा दत्त और लेखक सुहेल से को भी इसी से मिलते जुलते ट्वीट महिला के एकाउंट से किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications