'कश्मीरी बहू' वाले बयान पर घिरे हरियाणा के सीएम खट्टर, राहुल गांधी ने साधा निशाना

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां की लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को राहुल गांधी ने आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के सीएम का बयान दिखाता है कि आरएसएस की सालों की ट्रेनिंग एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति के दिमाग के साथ क्या करती है।

राहुल गांधी ने खट्टर पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे कहा कि औरतें किसी तरह की संपत्ति नहीं हैं जो पुरुष उनके ऊपर अपना अधिकार जमाएं। मनोहर लाल खट्टर के बयान पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी मनोहर लाल खट्टर के बयान की निंदा की।

ममता बनर्जी ने भी की आलोचना

ममता बनर्जी ने भी की आलोचना

ममता बनर्जी ने सीएम खट्टर के बयान को असंवेदनशील करार दिया और कहा, 'उच्च पदों पर बैठे लोगों को जम्मू-कश्मीर के लोगों को लेकर असंवेदनशील बयान देने से बचना चाहिए, ये बहुत दुखद है, ये ना केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है।' दरअसल, भगवान महर्षि भागीरथ जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में लिंगानुपात 933 होने का जिक्र किया। मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'हमारे मंत्री धनखड़ कहते थे कि वे बिहार से बहू लेकर आएंगे। पर आजकल लोग कह रह हैं कि कश्मीर से भी रास्ता साफ है। हम तो कश्मीरी लड़कियों को लाएंगे।'

अब कश्मीर से बहू लाएंगे- खट्टर

बता दें कि, विशेष राज्य का दर्जा होने के कारण पहले कश्मीर की लड़की के देश के किसी दूसरे राज्य में शादी करने पर बतौर कश्मीरी उसके कई अधिकार खत्म हो जाते थे। आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद इसी को आधार बनाकर कई तरह के मैसेज चल रहे हैं। वहीं, खट्टर से पहले राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने एक फोटो ट्वीट किया था। इसमें एक पोस्टर पर लिखा था, 'धारा 370 का जाना, तेरा मुस्कुराना।' इस पोस्टर में कश्मीरी ड्रेस में एक लड़की मुस्कुरा रही है। विजय गोयल के इस पोस्टर पर भी काफी बवाल मचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+