विद्या बालन ने खोला राज, '40 के बाद महिलाएं ज्यादा हॉट और नॉटी हो जाती हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में बढ़ती उम्र को लेकर खुलकर अपनी बात कही है।

नई दिल्ली। 'द डर्टी पिक्चर' में बोल्ड 'सिल्क स्मिता' और 'तुम्हारी सुलु' में एक महत्वाकांक्षी गृहिणी का किरदार निभाने से लेकर विद्या बालन ने अपनी कई फिल्मों में महिलाओं के अलग-अलग शेड्स दिखाए हैं। अपनी महिला प्रधान फिल्मों के जरिए विद्या ने बड़े पर्दे पर काफी तारीफ भी बटोरीं हैं। अपने दमदार अभिनय के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान रखने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में विद्या ने खुलकर बताया कि कैसे बढ़ती उम्र महिलाओं में और ज्यादा आत्मविश्वास पैदा करती है।

'जब आप बेपरवाह होती हैं तो ज्यादा आनंद लेती हैं'

'जब आप बेपरवाह होती हैं तो ज्यादा आनंद लेती हैं'

विद्या बालन ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बढ़ती उम्र वास्तव में एक महिला को और ज्यादा आत्मविश्वास और खुशी देती है। हां यकीनन, 40 के बाद महिलाएं ज्यादा हॉट और नॉटी हो जाती हैं। आमतौर पर तो हमें थोड़ा सा शर्मीला, संकोची और सेक्स का आनंद ना लेने के बारे में सिखाया जाता है। वे कहते हैं कि महिलाएं उम्र के साथ बेहतर होती जाती हैं, क्योंकि आप परवाह करनी कम कर देती हैं, लेकिन यही चीज आपके लिए बहुत कुछ है। यही तो खुशी की बात है। जब आप किसी की परवाह नहीं करती, तभी आप जीवन का सबसे ज्यादा आनंद ले पाती हैं।'

महिलाओं की उम्र पर की खुलकर बात

महिलाओं की उम्र पर की खुलकर बात

विद्या बालन ने आगे कहा, 'मेरे एक दोस्त ने एक बार मुझे बताया कि 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं सबसे ज्यादा फन करने वाली होती हैं। उसने इसकी वजह भी बताई और कहा कि वो कोई रिलेशनशिप नहीं चाहता इसलिए वो उस उम्र की महिला के साथ वक्त बिता सकता है, क्योंकि वो भी कोई रिलेशनशिप नहीं चाहती। उसने बताया कि 35 साल की उम्र के बाद महिलाएं बिल्कुल परवाह नहीं करती। (हंसते हुए) मैं कहती हूं कि 40 साल की उम्र के बाद तो महिआएं और भी ज्यादा बेपरवाह हो जाती हैं।'

गणितज्ञ शकुंतला की बायोपिक में दिखेंगी विद्या

गणितज्ञ शकुंतला की बायोपिक में दिखेंगी विद्या

आपको बता दें कि ऐसी चर्चा है हैं कि विद्या बालन प्रसिद्ध गणितज्ञ शकुंतला की आने वाली बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी। खबर यह भी है कि दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का किरदान निभाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इस फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी। गौरतलब है कि विद्या ने पिछले दिनों बंटवारे को लेकर बनी फिल्म 'बेगम जान' में काफी बोल्ड किरदार निभाया था। 'बेगम जान' में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, रतिज कपूर, आशीश विद्यार्थी, इला अरुण और गौहर खान भी थे।

जब विद्या के सामने ही गलत हरकत करने लगा शख्स

जब विद्या के सामने ही गलत हरकत करने लगा शख्स

विद्या बालन उस समय भी चर्चाओं में आईं थी जब उन्होंने हाल ही में अपने कॉलेज की एक घटना का जिक्र किया था। विद्या बालन ने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें एक बेहद कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा था, जब उनके सामने ही एक लड़के ने हस्तमैथुन किया था। विद्या ने बताया कि यह सब एक ट्रेन में हुआ। विद्या ने बताया कि जब वो मुंबई के जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थीं तो लोकल ट्रेन से घर लौटती थीं। उन्होंने बताया कि एक दिन वो अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थीं। वो अपनी दो सहेलियों के साथ लेडीज कम्पार्टमेंट में बैठी थीं कि एक लड़का डिब्बे में चढ़ा। मैंने उसे कहा कि यह लेडीज कम्पार्टमेंट है, तो उसने अगले स्टेशन पर उतर जाने की बात कही और गेट पर जाकर खड़ा हो गया। इसके बाद वो खिड़की के पास आकर बैठ गया और हमारे सामने ही हस्तमैथन करने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+