Wrestlers Protest: पहलवानों की लड़ाई में नया मोड़, पुलिस के साथ महिला पहलवान बृजभूषण सिंह के घर पहुंची
Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, पुलिस की सुरक्षा में एक महिला पहलवान उनके घर पहुंची है।

Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के मामले में रोज कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है। पहलवानों को मनाने के लिए सरकार लगातार बठकें कर रही है। लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। बता दें कुछ महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। बृजभूषण सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं। लेकिन इन सब के बीच पहलवानों की लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों में एक पहलवान पुलिस सुरक्षा में बृजभूषण सिंह के घर पहुंची है। अब इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं। लेकिन अब विनेश फोगाट ने इस मामले पर से पर्दा हटा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है।
क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए महिला पहलवान आईं
मीडिया में कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ मीडिया ने समझौते की बात कही लेकिन अब विनेश फोगाट ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए संगीता फोगाट को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के दफ्तर पहुंची है। यहां आरोप के मुताबिक क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा।
विनेश फोगाट ने समझौते वाली खबर का खंडन किया
विनेश फोगाट ने समझौते वाली खबर का खंडन करते हुए लिखा कि बृजभूषण की यही ताक़त है। वह अपने बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान करने में लगा हुआ है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी जरूरी है। पुलिस हमें तोड़ने की बजाए उसको गिरफ्तार कर ले तो इंसाफ की उम्मीद हैं वरना नहीं। महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए क्राइम साईट पर गयीं थीं लेकिन मीडिया में चलाया गया कि वे समझौता करने गई हैं।
इंटरनेशनल रेफरी ने बृजभूषण पर लगाए गंभीर आरोप
उधर इंटरनेशनल रेफरी जगबीर का एक बयान सामने आया है जिसमें वह बृजभूषण के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। रेफरी ने कहा कि बृजभूषण और उसके साथियों ने नशे में बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया। हम सब 2013 में थाईलैंड गए हुए थे, तब पहली बार प्रसिडेंट को देखा इस तरह महिला के पीछे खड़ा हुआ देखा। बता दें कि हाल ही में 17 साल की नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शौषण के आरोपों को वापस ले लिया है। नाबालिग पहलवान के पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है।
बृजभूषण पर कई गंभीर आरोप
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चेरयमैन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस वक्त देश के नामचीन पहलवानों ने मोर्चा खोला हुआ है। वहीं इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर की डिटेल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उन पर काफी संगीन आरोप लगाए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर दो एफआईआर हुए है, जिसमें 7 पहलवानों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पहली प्राथमिकी नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में हुई है, इसमें बृजभूषण के खिलाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज हुआ है। जबकि दूसरी प्राथमिकी में धारा 354, 354ए , 354डी और 34 के तहत शिकायत की गई है। इस प्राथमिकी में डब्ल्यूएफआई सचिव विनोद तोमर का भी नाम है। इस एफआईआर में छेड़छाड़ के 10 मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications