पुरुष बनकर दो महिलाओं की इज्जत से खेलने वाली स्वीटी की सामने आई एक और सच्चाई
पुरुष का भेष बनाकर दो महिलाओं से शादी करने वाली नैनीताल की स्वीटी सेन तीसरी शादी की तैयारी में थी। स्वीटी को पुरुष भेष बनाकर दो महिलाओं से शादी करने और फिर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वीटी से हुई पूछताछ में पुलिस को कई अन्य अहम जानकारी मिली है।
Recommended Video


बिजनौर। पुरुष का भेष बनाकर दो महिलाओं से शादी करने वाली नैनीताल की स्वीटी सेन तीसरी शादी की तैयारी में थी। स्वीटी को पुरुष भेष बनाकर दो महिलाओं से शादी करने और फिर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वीटी से हुई पूछताछ में पुलिस को कई अन्य अहम जानकारी मिली है। स्वीटी ने न केवल पुरुष का भेष बनाकर दो महिलाओं से शादी की बल्कि वो कई अन्य फ्रॉड में भी लिप्त है।

देहरादून में गर्लफ्रेंड, हरिद्वार में थी तीसरी शादी की तैयारी
बिजनौर के धामपुर की रहने वाली स्वीटी ने पुरुष कृष्णा सेन बनकर कई अपराध किए हैं। उसने दो महिलाओं से शादी की और फिर उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया। उत्तराखंड पुलिस ने पूछताछ में पाया कि इसके अलावा भी उसने कई तरह के फ्रॉड किए हैं। स्वीटी अपनी तीसरी शादी की भी तैयारी में थी। वो हरिद्वार की एक लड़की से शादी करने वाली थी। इतना ही वहीं, उसका देहरादून की एक स्टूडेंट से अफेयर भी चल रहा था। उसने केटरर और फूल वाले को शादी के पैसे नहीं दिए लेकिन ऐश के लिए उसके पास खूब पैसे थे।

अब मां और बारातियों की तलाश कर रही पुलिस
इन लड़कियों से मिलने के लिए वो किराये पर एसयूवी गाड़ियां लेकर जाती थी। वो हर जगह चेक से पेमेंट करती थी जो बाद में बाउंस हो जाते थे। पुलिस अब स्वीटी की मां और शादी में शामिल बारातियों की तलाश में है। पुलिस को शक है कि स्वीटी के अपराध में उसकी मां निर्मला सेन का भी हाथ है। मामले की जांच कर रहीं मंजू ज्याला ने बताया कि निर्मला को मालूम था कि कथित कृष्ण एक लड़की है और वो उसके ससुराल भी आया करती थी। पुलिस शादी की एल्बम और वीडियो से बारातियों की तलाश कर रही है।

ऐसे खुली स्वीटी की पोल
स्वीटी सेन की पोल तब खुली जब उसकी पहली पत्नी ने ठगने और दहेज उत्पीड़न के लिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। स्वीटी को मंगलवार रात बिजनौर के धामपुर से गिरफ्तार किया गया। सने कहा कि वह पुरुष नहीं महिला है तो शादी कैसे कर सकता है। पुलिस ने मेडिकल कराया तो कृष्णा के महिला होने की बात सामने आई। उसने पुलिस को बताया कि उसने सेक्स टॉय खरीद रखे थे। कमरे में अंधेरा कर वो सेक्स टॉय से ही पत्नी के साथ संबंध बनाती थी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications