मायके जाने के लिए नहीं ली इजाजत तो गुस्साए पति ने कह दिया- तलाक... तलाक... तलाक...

नई दिल्ली। एक तरफ जहां तीन तलाक को लेकर लाया गया बिल संसद में लंबित है वहीं मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक का शिकार होने के मामले अब भी नहीं थम रहे। ताजा मामला फरीदाबाद का है। यहां एक महिला को उसके पति ने महज इसलिए तीन तलाक देकर शादी तोड़ दी क्योंकि वह अपने मायके जा रही थी। पति पर तीन तलाक का आरोप लगाते हुए महिला का वीडियो वायरल हुआ था।

तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

महिला ने कहा कि वह धौज की रहने वाली है और उसकी शादी पलबल में हुई थी। हाल ही में उसका भाई उसे लेने आया तो वह मायके जा रही थी। इसपर पति ने कहा कि उसने इजाजत क्यों नहीं मांगी। पति ने इस बात से गुस्सा होकर न सिर्फ पत्नी को तीन तलाक कह दिया बल्कि उसे उसकी बेटी के साथ घर से बाहर भी निकाल दिया। इसके बाद से बीते कई दिनों से वह मायके में रह रही है।

अभी तक पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

अभी तक पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर संज्ञान लिया है लेकिन अभी तक शिकायत न मिलने के चलते महिला का नाम पता स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो में महिला बता रही है कि वह लंबे समय से इस शादी में बहुत कुछ झेल रही है लेकिन अब नहीं झेलेगी बल्कि कार्रवाई चाहती है। वह इसके लिए पुलिस को शिकायत देगी।

पति करता था घरेलू हिंसा

पति करता था घरेलू हिंसा

महिला का कहना है कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद कुछ साल तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति उसके साथ मारपीट करने लगा। परिवार वालों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह समझने को तैयार ही नहीं था। एक दिन महिला का भाई उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचा तो वह तैयार होकर साथ जाने लगी। तभी पति ने इजाजत न लेने की बात कहकर पहले तो भाई के सामने ही उसे पीटा और फिर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक बिल पर क्या बोले सपा सांसद आजम खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+