गुस्साई भीड़ ने थाने में महिला दरोगा पीटा, कोतवाली को फूंकने की कोशिश
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में रविवार को एक हत्याकांड के सिलसिले में हुई गिरफ्तारी का विरोध कर रही भीड़ अचनाक उग्र हो गई। भड़की भीड़ ने एक महिला दरोगा की पिटाई कर दी। वहीं कोतवाली में आग लगाने की कोशिश की। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने काफी दूर तक ग्रामीणों को खदेड़ा। कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार पांच अगस्त को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा में चाचा-भतीजे की हत्या को गई थी। दोनों एक गोदाम में चौकीदारी का काम करते थे। पुलिस दोहरे हत्याकांड के खुलासे को लेकर जांच में जुटी थी। पुलिस ने इस सिलसिले में रविवार रात को ढंडेरी और बेलड़ी गांव से तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया था। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
पकड़े गए लोगों को छुडाने के लिए लाठी-डंडों से लेस ग्रामीणों रुड़की सिविल लाइंस बाजार के बीचों-बीच स्थित कोतवाली पर हमला बोल दिया। भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों ने बाहर बैठी महिला दारोगा को पीट दिया। कोतवाली में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पेट्रोल निकालकर थाने में आग लगाने की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस फोर्स ने भीड़ पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications