दिल्ली में 5 स्टार होटल के पास चलती कार में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक 5 स्टार होटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय महिला को गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किरण बाला सुबह 8 बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पीछा किया और होटल रैडिसन ब्लू के पास गोली मार दी।

woman shot at 5 star Radisson Blu hotel in delhi

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को गोली लगने के बाद कार जाकर फुटपाथ से टकराई, इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर बाल बाल बच गया। खबरों के मुताबिक, एक गोली महिला की गर्दन में लगी थी जिसके कारण वह अचेत हो गई थी, इसी दौरान कार फुटपाथ से जा टकराई थी।

पुलिस ने लूटपाट की किसीघटना से इनकार किया क्योंकि उसके सारे कीमती सामान वैसे ही पाए गए। महिला को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये मामला पारिवारिक झगड़े का नजर आता है। वहीं, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

महिला की हालत गंभीर, दिल्ली पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस का कहना है कि पूरी छानबीन के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। द्वारका इलाके में पिछले महीने में ये दूसरी वारदात है। इसके पहले, एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ, जिस तरीके से दिनदहाड़े बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+