स्मार्टफोन के इस्तेमाल से महिला की चली गई आंखों की रोशनी, डॉक्टर ने शेयर किया केस स्टडी, आप भी बरतें सावधानी
डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एक समय ऐसा था कि उन्हें कई सेकेंड के लिए कुछ दिखाई नहीं दे रही थी। ऐसा ज्यादातर रात में होता था जब वह वॉशरूम के लिए उठती थी।
Smartphone Eye Vision Loss: स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट से कई लोगों की आंखों में दिक्कत होने लगी है। कई की तो देखने में भी दिक्कत होने लगी है। इस बीच एक बड़ा ही डरावना मामला सामने आया है। एक 30 वर्षीय महिला की आंखों की रोशनी चली गई। उन्हें देखने में काफी दिक्कत होने लगी थी। हैदराबाद स्थित एक डॉक्टर ने अपने मरीज का केस स्टडी साझा किया और बताया कि वह 'स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम' (एसवीएस) से ग्रसित थी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह सिंड्रोम कैसे होता है और इसे कैसे ठीक किया जाता है।

ऐसे चला पता
डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एक समय ऐसा था कि उन्हें कई सेकेंड के लिए कुछ दिखाई नहीं दे रही थी। ऐसा ज्यादातर रात में होता था जब वह वॉशरूम के लिए उठती थी। नेत्र विशेषज्ञ ने इस पर पूरा मूल्यांकन किया और इस गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी साझा की।

घंटों करती थी फोन का इस्तेमाल
उन्होंने आगे कहा कि मंजू नाम की मरीज में विजन लॉस होने के लक्षण तब पता चला जब उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए ब्यूटीशियन की नौकरी छोड़ दी। उसके बारे में दावा किया गया था कि वह कई घंटों से स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रही थी।

कमरे की लाइट भी रहती थी बंद
वह रात में स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल करती थी। साथ ही अपने कमरे की लाइट भी बंद रखती थी। डॉक्टर ने दवा लिखने के बजाय मंजू को स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम से कम करने की सलाह दी। साथ ही मंजू अपने मस्तिष्क की नसों को लेकर चिंतित थी।

स्मार्टफोन चलाना ही छोड़ दिया
मंजू ने डॉक्टर की सलाह पर स्मार्टफोन उपयोग कम करने के बजाय फोन देखना ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन उपयोग करने के लिए है न कि मनोरंजन करने के लिए। जब तक बहुत जरूरी नहीं होगा तब तक हम स्मार्टफोन को टच नहीं करेंगे।
Recommended Video


एक महीने में आया काफी अंतर
एक महीने के बाद ही काफी अंतर आया। मंजू की दृष्टि में काफी सुधार हुआ। डॉक्टर ने डिजिटल उपकरणों के हर 20 मिनट के उपयोग के बाद 20 सेकंड का ब्रेक लेने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्क्रीन (20-20-20 नियम) का उपयोग करते हुए 20 फीट दूर देखने के लिए हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें।
यह भी पढ़ें- बीच समुद्र में मगरमच्छ ने हिरण पर मारा झपट्टा, दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई, रोंगटे खड़ा देगा क्लाइमेक्स, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications