तीन माह की मासूम को मां ने वॉशिंग मशीन में डालकर मौत के घाट उतारा

Recommended Video

    Ghaziabad: Mother kills newborn girl, hides body in washing machine | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जिस तरह से मां नौ महीने तक बच्चे को अपनी कोख में रखती है और तमाम पीड़ा को सहन करते हुए उसे जन्म देती है, उसका पालन-पोषण करती है, उसके लिए दुनिया में मां को सबसे उंचा दर्जा प्राप्त है। लेकिन गाजियाबाद में मां के इस सबसे उंचे रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उसने अपने तीन माह के नवजात को इसलिए मार दिया क्योंकि वह लड़की थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्ची को वाशिंग मशीन में डालकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गाजियाबाद के पाटला गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

    murder

    रविवार की सुबह पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए इस घटना की जानकारी मिली, जिसमे फोन करने वाले ने दावा किया कि नवजात को किडनैप किया गया और उसे मार दिया गया। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसने बच्चे को तलाशना शुरू किया तो उन्हें एक कमरा मिला जिसमे ताला लगा था। जब पुलिस ने यह कमरा खोला तो उन्हें नवजात का शव वाशिंग मशीन में मिला। निवारी पुलिस स्टेशन के एसएचओ रवींद्र यादव ने बताया कि आरोपी लगातार अपने बयान बदल रही है, पहले उसने कहा कि बंदर ने बच्चे को उठा लिया था, बाद में उसने कहा कि किसी अज्ञात आदमी ने उसकी बच्ची को उठा लिया।

    आरोपी महिला आरती देवी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रवींद्र यादव ने बताया कि जांच में हमे इस बात की जानकारी मिली है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने किसी तरह से लड़की के जन्म की वजह से परेशान नहीं किया था, ऐसा लगता है कि महिला खुद लड़की के जन्म से खुश नहीं थी।

    इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी का शव कार में खून से लथपथ मिला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+