महिला IAS अधिकारी से दिल्ली की साकेत कोर्ट में छेड़छाड़
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला IAS अधिकारी से छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2014 बैच की महिला IAS अधिकारी किसी केस के सिलसिले में साकेत कोर्ट आई हुई थी। इसी दौरान उनके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला IAS की शिकायत के आधार पर दिल्ली के साकेत थाने में एक वकील और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला आईएएस अधिकारी के साथ छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आया। ये चौंकाने वाली घटना उस समय हुई जब महिला IAS अधिकारी किसी केस के सिलसिले में अपने पति के साथ साकेत कोर्ट आई हुई थीं। बताया जा रहा कि महिला आईएएस एसडीएम महरौली भी रह चुकी हैं। महिला आईएएस की शिकायत पर एक वकील और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।
दिल्ली की साकेत कोर्ट में महिला आईएएस के साथ हुई छेड़खानी की घटना ने दिल्ली पुलिस के महिला सुरक्षा के दांवों की पोल खोल दी। दिल्ली पुलिस की कोशिशों के बाद भी राजधानी में महिलाओं की स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं आ पाया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में रेप के 2043 मामले दर्ज किए गए जो 2017 से महज 0.78 फीसदी ही कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications