हाथ जोड़कर महिला मांगती रही जान की भीख, आतंकियों ने सटाकर मार दी गोली, VIDEO वायरल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक 25 साल की महिला को मौत के घाट उतार दिया है। महिला आतंकवादियों के सामने हाथ जोड़ कर जान की भीख मांगती रही लेकिन आतंकियों ने फिर भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं आतंकवादियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है जो अब वायरल हो रहा है। इस घटना से जम्मू-कश्मीर की जनता में आक्रोश है, यह पहली बार हुआ है कि किसी महिला की हत्या का वीडियो सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवाद के वीभत्स कृत्य के तहत आतंकवादियों ने महिला की बेहद नजदीक से गोली मारी। पुलिस ने शोपियां जिले में जैनापुरा के द्रागाद इलाके से शव बरामद किया।

हाथ जोड़कर महिला मांगती रही जान की भीख, आतंकियों ने सटाकर मार दी गोली, VIDEO वायरल

महिला की पहचान पुलुवामा जिले के डांगेरपोरा गांव की रहने वाली इशरत मुनीर के रूप में की गई है। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि मरने वाली महिला अल बदर कमांडर जीनत-उल-इस्लाम की करीबी रिश्तेदार थी, जिसे सुरक्षा बल ने कटासो कुलगाम जिले एक मुठभेड़ में मारा गिराया था। पुलिस ने बताया कि कम अवधि वाली इस वीडियो में महिला हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती दिखाई दे रही है लेकिन बंदूकधारी ने उसे दो बार बेहद नजदीक से गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले महिला का उसके घर से अपहरण किया गया था। इसके बाद भी महिला के परिवार ने पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की थी।

पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रवक्ता ने कहा, 'पुलिस की जांच कुछ विश्वसनीय सूचनाओं पर केंद्रित है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को कठघरे में खड़ा किया जाएगा।' आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ जबर्दस्त कामयाबी मिली है और इसीलिए वे बौखलाहट में आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+