'नंगे पैर शावर लेने से वाटर ग्लास तक', होटल रूम में क्या ना करें, महिला स्टाफ ने बताई अंदर की बातें

होटल इंडस्ट्री में काम करने वाली एक महिला ने वीडियो जारी कर उन बातों का खुलासा किया है, जिन्हें होटल रूम में करने से बचना चाहिए।

नई दिल्ली: अगर हम कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो जिस होटल में रुकते हैं, उसके कमरे में हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए? इस सवाल पर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। कोई कहेगा कि हमें रूम में सबसे पहले ये चेक करना चाहिए कि वहां कोई छिपा हुआ कैमरा तो नहीं है, या फिर ये देखना चाहिए कि वो रूप पूरी तरह से साफ तो है। लेकिन, अगर इस सवाल का जवाब किसी होटल के अंदर काम कर रही कोई महिला दे तो शायद ये सबसे ज्यादा सही रहेगा। दरअसल होटल इंडस्ट्री में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने वीडियो जारी कर, ऐसी पांच बातों का खुलासा किया है, जिन्हें होटल रूम में करने से बचना चाहिए।

हर पॉइंट के पीछे की वजह भी बताई

हर पॉइंट के पीछे की वजह भी बताई

'द डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, 'इवेंजलिन' होटल इंडस्ट्री में काम करती हैं और उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट कर बताया है कि जब वो खुद कहीं बाहर किसी होटल रुम में रुकती हैं तो किन-किन बातों को भूलकर भी करने से बचती हैं। इवेंजलिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। चूंकि इवेंजलिन खुद होटल इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, इसलिए उन्होंने अपने हर पॉइंट के पीछे की वजह भी बताई है।

'रिमोट को तब तक इस्तेमाल नहीं करती, जब तक कि...'

'रिमोट को तब तक इस्तेमाल नहीं करती, जब तक कि...'

अपने वीडियो में इवेंजलिन ने बताया, 'किसी होटल रुम में रुकते समय सबसे जरूरी ध्यान इस बात का रखना होता है कि हम किसी वायरस या बैक्टीरिया के संपर्क में ना आएं। और, इसके लिए सबसे पहला काम यह करती हूं कि मैं होटल रूम में टीवी या एसी के रिमोट को तब तक इस्तेमाल नहीं करती, जब तक कि उसे खुद अपने क्लोरॉक्स वाइप्स से अच्छी तरह साफ ना कर लूं।'

'कभी भी होटल रूम में रखे हुए पानी पीने के ग्लास...'

'कभी भी होटल रूम में रखे हुए पानी पीने के ग्लास...'

इवेंजलिन ने आगे कहा, 'पहली ही बात से आपको अंदाजा हो गया होगा कि आपकी साफ-सफाई और मेरी साफ-सफाई में कितना अंतर है। दूसरी बात- मैं कभी भी होटल रूम में रखे हुए पानी पीने के ग्लास बिना अच्छी तरह धोए इस्तेमाल नहीं करती। मैं उन ग्लास की बात कर रही हूं, जो आपके रूम में एंट्री करते ही आपके इस्तेमाल के लिए बाकायदा ढककर रखे होते हैं।'

'बेड के ऊपर रखी गई शीट पर नहीं बैठना चाहिए'

'बेड के ऊपर रखी गई शीट पर नहीं बैठना चाहिए'

आपको बता दें कि इवेंजलिन पहली महिला नहीं हैं, जिन्होंने होटल रूम के ग्लास इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। इससे पहले एयर होस्टेस लॉरेन लूइस ने भी यही हिदायत दी थी। इवेंजलिन ने बताया, 'होटल रूम के ग्लास इस्तेमाल करने के बजाय सिंगल यूज पेपर कप या पेपर ग्लास से पानी पीना चाहिए। अब तीसरी बात- कभी भी बेड के ऊपर रखी गई शीट पर नहीं बैठना चाहिए। ये शीट कोई चादर या कंबल नहीं होती, ये केवल ऊपर रखी जाने वाली शीट होती है, जो तभी रखी जाती है, जब हम होटल में एंट्री करते हैं। इन्हें ठीक से धोया भी नहीं जाता है।

'नंगे पैर कभी शावर नहीं लेती'

'नंगे पैर कभी शावर नहीं लेती'

अपने वीडियो में इवेंजलिन ने आगे कहा, 'मैं कभी होटल में नंगे पैर ना तो शावर लेती हूं और ना ही रूम के कारपेट पर चलती हूं। मैं हमेशा अपने साथ फ्लिप फ्लॉप की एक जोड़ी रखती हूं और इन्हें पहने बिना शावर नहीं लेती। और सबसे आखिरी बात- मैं कभी भी होटल रूम में रखे फलालैन का इस्तेमाल नहीं करती। अक्सर लोग इसका जिक्र नहीं करते, लेकिन ये मेरे लिए वाकई एक बड़ी चीज है। मैं अपने शरीर या चेहरे पर कभी भी होटल में रखे कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करती।'

'इन कपड़ों का इस्तेमाल मैं अपने शरीर पर नहीं...'

'इन कपड़ों का इस्तेमाल मैं अपने शरीर पर नहीं...'

इवेंजलिन ने बताया, 'होटल रूम में रखे कपड़ों का इस्तेमाल सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों लोग अपने शरीर पर करते हैं। ऐसा नहीं है कि ये कपड़े धोए नहीं जाते, लेकिन बहुत सारे लोगों के संपर्क में आए इन कपड़ों का इस्तेमाल मैं अपने शरीर पर नहीं कर सकती।' आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने इस बात का खुलासा किया था कि प्लेन में यात्रा करते वक्त क्या नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+