पति ने फिल्मी स्टाइल में किया पत्नी का मर्डर प्लान, सांप ने खोल दी मिस्ट्री

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में हत्या का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने सांप से डसवाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला तब खुला जब मृतका के पिता ने पुलिस में अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। जांच में सामने आया है कि, यह दो महीने में दूसरी बार था जब महिला को सांप ने डसा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने हत्या के गुनाह को कबूल लिया है।

दो महीने में दूसरी बार सांप ने डसा

दो महीने में दूसरी बार सांप ने डसा

कोल्लम जिले के अंचल की रहने वाली एस उथरा (25) को 7 मई को एक सांप ने फिर से डस लिया था, जबकि पहली बार सांप द्वारा डसे जाने के कारण उसका पहले से ही इलाज चल रहा था। महिला के माता-पिता ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ उसकी मौत के एक हफ्ते बाद धोखाधड़ी और दहेज का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को क्राइम ब्रांच ने एक युवती के पति को हिरासत में ले लिया। पठानमथिट्टा जिले के अदूर के पास परकोडे से एक निजी बैंक में काम सूरज और उसके दोस्त सुरेश को अरेस्ट किया है।

सपेरे दोस्त से 10 हजार रुपए में एक सांप खरीदा

सपेरे दोस्त से 10 हजार रुपए में एक सांप खरीदा

क्राइम ब्रांच ने बताया कि, सूरज ने अपने सपेरे दोस्त से 10 हजार रुपए में एक सांप खरीदा था। इस सांप को ले जाकर सूरज ने इसे महिला के कमरे में छोड़ दिया। मृतका के माता-पिता ने बताया कि वह रात में अपने पति के साथ सही सलामत सोने गई थी, लेकिन सुबह वह बेहोशी की अवस्था में मिली। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण सांप का डसना बताया। उथरा की मौत के बाद जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे में एक कोबरा सांप मिला। जिसे सूरज ने बाद में मार डाला।

पांच महीने से कर रहा था मर्डर की प्लानिंग

पांच महीने से कर रहा था मर्डर की प्लानिंग

पुलिस ने कहा कि, वह पिछले पांच महीनों से उसकी हत्या की योजना बना रहा था। पहली बार सांप द्वारा महिला को डसा जाना उसी प्लान का हिस्सा था। इससे पहले 2 मार्च को उथरा को सांप ने डसा था। तब वह अपने पति के घर पर रह रही थी। उस दौरान सूरज ने जब उथरा को पहली मंजिल पर फोन लेने के लिए भेजा, तब सीढ़ियों पर सांप ने उसे डस लिया था। सूरज ने तब सांप को पकड़ फेंक दिया औऱ उथरा को पेनकिलर देकर सोने की सलाह दी। बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए। उथरा और सूरज की शादी को दो साल पहले हुई थी। दंपति का एक साल का बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+