राहुल गांधी की दीवानी है ये महिला, कहा- कर चुके हैं शादी का वादा
महिला ने कहा कि 2006-2007 में राहुल गांधी से उसकी शादी की बात चली थी। बाद में 2014 में वह पार्टी से जुड़ी।
इलाहाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शादी करने के लिए एक महिला जिद पर अड़ी है। इलाहाबाद में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती समारोह में पहुंची इस महिला ने कहा कि राहुल गांधी ने उससे शादी का वादा किया था। महिला के मुताबिक, वह कांग्रेस सेवादल में जिला महिला संगठन मंत्री है।

राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ इलाहाबाद पहुंचे थे। पदमा देवी नाम की महिला ने आनंद भवन के बाहर काफी देर तक राहुल गांधी से मुलाकात की जिद की तो माहौल गरमा गया। वह राहुल गांधी से मिलकर शादी का प्रस्ताव रखने की जिद पर अड़ी थी।
'दलित के यहां रोटी खाते हैं मुझसे शादी नहीं कर सकते क्या'
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसे अंदर नहीं जाने दिया और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी से उसे मिलने दिया गया। वह कई घंटे आनंद भवन के गेट पर ही खड़ी रही। मीडिया से बातचीत में उसने कहा, 'मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं। राहुल गांधी दलितों के घर रोटी खाते हैं। दलितों के यहां जाते हैं। मैं तो ओबीसी से हूं। इतने सालों से उनकी पार्टी के लिए काम कर रही हूं। मुझसे क्यों नहीं करेंगे शादी?'

'2006-07 में हुई थी शादी की बात'
पदमा ने आगे यह भी कहा कि 2006-2007 में राहुल गांधी से उसकी शादी की बात चली थी। बाद में 2014 में वह पार्टी से जुड़ी। उसने कहा, 'इसके पहले राहुल गांधी पर इंटरेस्ट नहीं था। लेकिन दो-तीन मुलाकातों के दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाया, हालचाल पूछा तो मुझे लगा कि इनके मन में भी कुछ है तो मैंने शादी का मन बना लिया।'
'मेरे सपने में आते हैं राहुल गांधी'
राहुल गांधी से क्यों शादी करनी है, इस सवाल के जवाब पर उसने कहा, 'वह अच्छे आदमी हैं। नेता अच्छे हैं। प्रधानमंत्री के लड़के हैं। मेरे पीछे काफी दुश्मन हैं। वो मिल जाएंगे तो मेरा काम बन जाएगा। उन्होंने कभी फेस-टु-फेस शादी का वादा नहीं किया लेकिन सपनों में शादी का वादा किया।'
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications