बैंगलोर के एटीएम में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

बताया जा रहा है कि महिला एटीएम से पैसे निकालने के लिए अंदर गयी थी, एटीएम में वह अकेली थी, जैसे ही महिला एटीएम के पास गयी, एक अज्ञात शक्स एटीएम के अंदर घुस गया और उसने हमलावर ने आकर शटर बंद कर दिया, महिला ने विरोध किया तो शक्स ने अपने बैग से पिस्तौल निकाल ली, यही नहीं महिला से पैसे लूटने के बाद शक्स ने महिला पर जानलेवा हमला किया, जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गयी, उसकी हालत काफी नाजुक है, महिला को बीजीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें खबर है कि महिला की हालत काफी नाजुक है, कहा जा रहा है उसके शरीर के एक हिस्से में लकवा मार गया है।
फिलहाल पुलिस हमलावर की खोज कर रही है, महिला के साथ हुए दर्दनाक हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिस एटीएम में महिला पर हमला हुआ है वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। यही नहीं यह घटना दिन-दहाड़े हुई है लेकिन महिला की मदद करने कोई नहीं पहुंच पाया।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RgNblmAFl5k?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications