देखें VIDEO: बैग से था इतना प्यार कि उसके साथ ही स्कैनर मशीन में घुस गई महिला
नई दिल्ली। इंसान का पालतू जानवर से प्यार की कई कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि किसी को अपने बैग से इतना प्यार हो कि वो एक पल के लिए भी उससे दूर न रह सके। स्कैनर मशीन में भी। ऐसा ही एक मामला चीन में सामने आया है। यहां के एक रेलवे स्टेशन में महिला अपने बैग के साथ एक्स-रे स्कैनर मशीन के अंदर घुस गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह महिला एक्स-रे मशीन के अंदर इसलिए घुस गई, क्योंकि उसे लग रहा था कि कहीं उसका बैग गायब न हो जाए। सामान बाहर आने के बाद वो जैसे तैसे नीचे उतरीं और सामान लेकर बाहर चली गई।
बता दें कि किसी भी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कारणों और यात्रियों के सामान की जांच हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे और एक्स-रे मशीन लगाई जाती है। वीडियो में एक्स-रे मशीन में उनको साफ देखा जा सकता है। जहां उनकी छाया-आकृति साफ नजर आ रही है। वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि चेकिंग खत्म होने के बाद वो कैसे बाहर निकली और अपने रास्ते पर निकल गईं। आप भी देखिए VIDEO












Click it and Unblock the Notifications