तालाब में नहा रही महिला का बनाया Video, 5 महीने तक किया रेप, फिर बांट दी क्लिप

जिस युवक ने महिला का वीडियो बनाया, पहले उसने ब्लैकमेल किया और उसके बाद अपने दोस्तों को वो क्लिप सौंप दी।

नई दिल्ली। अलवर गैंगरेप केस के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस मामले को लेकर भाजपा लगातार राजस्थान सरकार और कांग्रेस को घेरने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भी कांग्रेस और बसपा सुप्रीमो मायावती पर इस केस को लेकर निशाना साध चुके हैं। वही, कांग्रेस का कहना है कि उसने इस मामले में सभी जरूरी कदम उठाए हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच राजस्थान से एक और दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। राजस्थान के झुंझुनूं में एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने और उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर पांच महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

दुष्कर्म के बाद दोस्तो को दी वीडियो क्लिप

दुष्कर्म के बाद दोस्तो को दी वीडियो क्लिप

जानकारी के मुताबिक, यह मामला झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके के एक गांव का है। महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि बीते 10 जनवरी को वह गांव के एक तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने धोखे से छिपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उस युवक ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक करीब 5 महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवक ने अपने दो दोस्तों को पीड़ित महिला की वीडियो क्लिप दे दी। उन दोनों ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी फरार

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी फरार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाईं गई और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस लगातार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि वो बहुत जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आपको बता दें कि हाल में राजस्थान के अलवर में एक 19 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर राजस्थान में सियासत गर्माई हुई है।

अलवर केस पर गर्माई सियासत

अलवर केस पर गर्माई सियासत

अलवर में बीते 26 अप्रैल को एक महिला अपने पति के साथ दोपहर में बाइक से कहीं जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया और खींचकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद इन लोगों ने महिला के पति को बंधकर बनाकर पीटा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इन लोगों ने महिला के साथ भी मार-पिटाई की। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर पति-पत्नी से पैसे की भी मांग की। पैसे मिलने के बावजूद आरोपियों ने घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अलवर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि पीड़ित परिवार को पूरी तरह न्याय मिलेगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+