अवैध सम्बंधों के शक में महिला ने 16 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या

नई दिल्ली। गुरुग्राम पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों को पिछले सप्ताह हुई एक हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या करा दी थी। महिला ने अपने पति की हत्या कराने के लिए 16 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस को 20 जनवरी पालम विहार इलाके से एक युवक की लाश मिली थी। जांच में पता लगा कि लाश जोगिंदर नाम के युवक की है। जोगिंदर की पत्नी ने 17 जनवरी को थाने में गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया था।

नाले में पड़ा मिला था व्यक्ति का शव

नाले में पड़ा मिला था व्यक्ति का शव

जोगिंदर गुरुग्राम के शीतला कॉलोनी का रहने वाला था। वह 17 जनवरी से लापता था। जिसके बाद सेक्टर-5 थाना में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई दिनों की खोजबीन के बाद 20 जनवरी को बजघेड़ा थाना के एरिया में एक सुनसान पडे इलाके में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान जोगिंदर के रुप में की थी।

प्रॉपर्टी के लालच में करायी हत्या

प्रॉपर्टी के लालच में करायी हत्या

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि प्रॉपर्टी के लालच में महिला ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई थी। पुलिस को पता लगा कि जोगिंदर की उसकी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। जांच में पता चला कि जोगिंदर की पत्नी उस पर शक करती थी। उसे लगता था कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबध है। इसके बाद पुलिस ने जोगिंदर की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की। तो उसे सच बता दिया।

 16 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति का हत्या करवाई

16 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति का हत्या करवाई

उसने पुलिस को बताया की 16 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति का हत्या करवाई है। आरोप महिला ने बताया कि, उसके शक था कि जोगिंदर अपनी पूरी प्रॉपर्टी अपनी गर्लफ्रेंड के नाम करने वाला है जिसके बाद उसने अपने पति को ही मारने की साजिश रची। उसने पड़ोसियों को 16 लाख का सुपारी दी और उनकी मदद से 15 जनवरी की रात जोगिंदर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने जोगिदर के शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आधे दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+