महिला ने अपने पति पर लगाया 9 शादी का आरोप, जानिए फिर क्या हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर 9 बार शादी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति मजाक करता था कि मैं उसकी 7वीं पत्नी हूं। हालांकि मैंने शुरू में उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया, लेकिन एक महिला से बातचीत में उसने बताया कि वह मेरे पति को जानती है। उसने ये भी बताया कि मेरे पति से उसने शादी की है। इस जानकारी के बाद मुझे अहसास हुआ कि मेरे पति ने मेरे साथ धोखा किया है। मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

पूरा घटनाक्रम लखनऊ का है, जहां पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने पति पर 9 बार शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति अकसर मजाक में कहता कि मैं उसकी सातवीं पत्नी हूं। हालांकि मैंने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच मैंने एक लड़की बात की जो मेरे पति को जानती थी। बातचीत में उस लड़की ने बताया कि उसने भी मेरे पति से शादी की है। उस लड़की ने बताया कि वो उसे अपनी नौवीं पत्नी कह के पुकारता था।

आरोपी पति ने क्या कहा...

आरोपी पति ने क्या कहा...

इस बीच महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी शख्स ने बताया कि मैंने केवल तीन शादियां की हैं। मेरी पत्नी ने मेरे मजाक को गंभीरता से ले लिया। मुझे मेरी पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि हमने आरोपी शख्स को उसकी पत्नी के लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने एक और शादी की है। हालांकि अब महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने और भी शादी की हैं। फिलहाल हम इसकी जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+