चलती मेट्रो में 24 साल की महिला के साथ रास्ते भर की छेड़छाड़, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार
कोलकाता। कोलकाता मेट्रो में 24 साल की एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि यह घटना मंगलवार की है जब महिला करीब शाम 4 बजे मेट्रो पकड़न के लिए स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन का इंतजार करते समय वहां कुछ लोग आए और महिला से छेड़छाड़ करने लगे।

इसके बाद जब महिला ट्रेन में चढ़ी उस दौरान भी कुछ लोगों का समूह महिला के साथ छेड़छाड़ करता रहा। इसके बाद महिला महानायक उत्तमकुमार स्टेशन पर उतर कर घटना की सूचना आरपीएफ जवान को दी। इसके बाद आरपीएफ ने तत्काल एक्शन लेते हुए सभी छेड़छाड़ के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस मामले को स्थानीय रेजेंट पुलिस थाना भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरपीएफ की मदद से 10 लोगों को रीजेंट पार्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354/354 (ए) / 354 (बी) / 509/34 तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार गेरिया क्षेत्र के समान इलाके के निवासी। बता दें कि देशभर देश भर में रेप और छेड़छाड़ की घटना में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। यहां तक की ट्रेन और मेट्रो में भी सफर कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- लड़कियों से चैटिंग और अमेरिका में बढ़िया नौकरी, कुछ ऐसे ISI के चंगुल में फंसा ब्रह्मोस का जासूस इंजीनियर
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस स्कूल में धर्म के नाम पर बंटवारा, अगल-अलग सेक्शन में बैठते हैं हिंदू-मुस्लिम छात्र












Click it and Unblock the Notifications