दिल्ली हिंसा: पुलिस ने चार्जशीट में किया दावा-कपिल मिश्रा का नाम लेकर फैलाई थी अफवाह
नई दिल्ली। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान रतन लाल की मौत हो गई थी।दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों के दौरान हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की हत्या के मामले में दाखिल पुलिस की चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें दंगों को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र में एक गवाह का बयान को शामिल है। जिसने दावा किया है कि, उपद्रवियों ने बीच जानबूझकर ये अफवाह फैलाई थी कि कपिल मिश्रा के समर्थकों ने एंटी सीएए प्रोटेस्ट के पंडाल में आग लगा दी, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई थी।

चार्जशीट में खुलासा
पुलिस ने अपना चार्जशीट में कहा कि, गवाह ने दावा किया कि चांदबाग इलाके में कुछ लोगों को यह कहते सुना था कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा के समर्थकों ने एंटी सीएए प्रोटेस्ट के पंडाल में आग लगा दी है, जिसके बाद भीड़ हिंसक हुई थी। गवाहों ने बताया कि चांद बाग में जिस दिन हिंसा हुई उस दिन खूब शोर किया जा रहा था। लोगों को बताया जा रहा था कि कपिल मिश्रा के लोग पंडालों में आग लगा रहे हैं। गवाहों ने बताया कि यह शोर उन्होंने खुद सुना था, लेकिन किसी को भी पंडालों में आग लगाते हुए नहीं देखा था।

अफवाह जानबूझकर फैलाई गई ताकि प्रदर्शनकारियों को भड़काया जा सके
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि यह अफवाह जानबूझकर फैलाई गई ताकि प्रदर्शनकारियों को भड़काया जा सके। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में 164 गवाहों का जिक्र किया है, जिनमें 76 पुलिसकर्मी और 7 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत हसन के बयान को रिकॉर्ड किया है। क्रिमिनल ट्रायल के दौरान इस बयान को सबूत के तौर पर माना जा सकता है।

चार्जशीट में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव के नाम का भी
दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव के नाम का भी जिक्र किया है। पुलिस की ओर से पेश चार्जशीट में कहा गया है कि, योगेंद्र यादव ने चांद बाग के एंटी सीएए प्रोटेस्ट में दंगों के पहले भाषण दिया था, लेकिन, चार्जशीट में योगेंद्र यादव को ना तो आरोपी बनाया गया है और ना ही उन्हें चार्जशीट के कॉलम 11 में शामिल किया गया है। हालांकि उनके नाम का सिर्फ उल्लेख किया गया है। बता दें कि फरवरी में दिल्ली में हुई इस हिंसा में कॉन्स्टेबल रतन लाल समेत 50 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications