राहुल गांधी को 82 साल की अमरी लगती हैं जवान और ऊर्जावान, दिया चुनावी टिकट

With tickets for kin of jailed MLAs, Rahul formula fails in Rajasthan
जयपुर। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष और पार्टी के स्‍टार प्रचारक राहुल गांधी की यूथ ब्रिगेड। सुनकर ऐसा लगता है जैसे काफी उर्जावान और युवा सोच से लबरेज टीम होगी। मगर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो रणनीति अपनाई है वो इसके बिल्‍कुल विपरीत है। पहला ये कि कांग्रेस दागियों के दम पर जीतने की फिराक में है और दूसरा ये कि पार्टी ने चर्चित रहे भंवरी देवी यौन शोषण और हत्या के आरोप में जेल में बंद विधायक मलखान सिंह की 83 वर्षीय मां अमरी देवी को टिकट दिया है।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने इसी हत्‍याकांड में जेल में बंद मुख्‍य आरोपी और पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्‍नी लीला मदेरणा भी जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी। राजनीतिक स्‍तर पर किरकिरी होने के बाद कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व तर्क दे रहा है कि ये टिकटें जाट और विश्नोई समाज के दवाब में जारी किए गए हैं। बात अब अगर राहुल गांधी के यूथ ब्रिगेड की करें तो इस विधानसभा चुनाव में 83 वर्षीय अमरी देवी के साथ कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क भी इतनी ही उम्र के हैं। जानकारी के अनुसार मलखान के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामसिंह विश्नोई का इलाके में काफी प्रभाव रहा है।

मलखान की मां को लूणी से ही टिकट मिला है। शिक्षा की बात की जाए, तो अमरी देवी साक्षर हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बुरड़क का टिकट काट दिया था, तो वे निर्दलीय जीतकर सरकार में शामिल हो गए थे। इधर, महिपाल मदेरणा राजस्थान के जाट समाज के दिग्गज नेता माने जानेवाले परसराम मदेरणा के पुत्र हैं। परसराम के जन्मदिन समारोह में इस बात के साफ बता दिया गया था कि टिकट उनके परिवार में से किसी को मिलेगा और लीला मदेरणा राजनीतिक वारिस होंगी। लीला को ओसिंया से टिकट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+