गोवा कांग्रेस में बढ़ा घमासान, राहुल गांधी के दखल नहीं देने पर विधायक ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक का नाम विश्वजीत राणे है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि मैंने बहुत ही भारी मन से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
नई दिल्ली। गोवा में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी सत्ता से दूर रह गई, वहीं कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस छोड़ने का ऐलान ही नहीं किया, उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भी भेज दिया है।

विधायक विश्वजीत राणे ने छोड़ी कांग्रेस
कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक का नाम विश्वजीत राणे है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि मैंने बहुत ही भारी मन से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे की तरह ही देश के दूसरे हिस्सों में भी नेता कांग्रेस छोड़ना शुरू करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने जिन नेताओं को अपना ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है वो स्थिति को संभालने में असफल रहे। उन्हें पता ही नहीं कि हमारी सोच क्या है? उन्होंने कहा कि गोवा के हालात को लेकर मैंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी बात की थी। उनसे गोवा के हालात पर दखल देने की मांग की थी लेकिन उनकी ओर से कोई भी जवाब मुझे नहीं आया। जब मेरे सामने कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो मैंने पार्टी छोड़ने का ही फैसला ले लिया।
विश्वजीत राणे ने गोवा में कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए अपने इस्तीफे की वजह पार्टी आलाकमान के कुप्रबंधन को बताया है। बता दें कि गोवा में गुरुवार को पर्रिकर की सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है। पार्टी के पक्ष में 22 और विपक्ष में 16 वोट पड़े हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक विश्वजीत राणे बहुमत परीक्षण के दौरान विधानसभा से अनुपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए राणे ने कहा कि कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने में दो दिन लगा। ये कांग्रेस के रणनीतिकारों की नाकामी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे महसूस किया। राणे के मुताबिक कांग्रेस में अनुभवी लोग है लेकिन उन्हें क्या करना है ये पता नहीं है। आखिर सरकार बनाने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए ये फैसला लेने में उन्होंने देरी की। दूसरी ओर मनोहर पर्रिकर दिल्ली से आए और दूसरे दलों के नेताओं से बहुत ही प्यार से बातचीत की। इससे उनकी बात बन गई और सरकार का गठन भी हो गया।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications