तुम भारत से हो? मुसलमान हो? US में धर्म पूछकर भारतीय युवक को 15 बार चाकू घोंपा, गिरफ्तार आरोपी कौन है?

US Utah Indian Muslim Sohail Stabbed 15 Times For Religion News Hindi: अमेरिका के यूटा से एक रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। एक शॉपिंग मॉल में भारतीय मुस्लिम युवक सोहेल का धर्म पूछकर चाकू से करीब 15 वार हुए। खून से लथपथ सोहेल फर्श पर गिर पड़े और आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले किया।

जांचकर्ताओं को बताया कि उसने पीड़ित को उसके धर्म के कारण निशाना बनाया और उसका 'मुसलमानों को मारने का इरादा'है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ?

are-you-muslim

घटना यूटा राज्य के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल की है। यहां सोमवार (14 जुलाई) को रोज की तरह मागा इनकॉर्पोरेटेड डायमंड्स के ज्वेलरी स्टॉल पर काम कर रहे थे। तभी 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, पहले पीटर ने सोहेल से पानी की बोतल मांगी। फिर पूछताछ शुरू की। पीटर ने पूछा कि तुम कहां से हो? सोहेल ने बताया कि मैं भारत से हूं। इसके बाद पीटर ने सवाल किया कि तुम मुसलमान हो?

सोहेल ने जवाब में जैसे ही हां कहा, तो पीटर ने अचानक चाकू से हमला बोल दिया। करीब 15 बार चाकू सोहेल के शरीर पर चलाया गया। आरोपी को भागता देख, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंपा। खूल से लथपथ सोहेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर पर कई जगह गहरे घाव के चलते सर्जरी भी की गई।

Indian Muslim Sohail Stabbed Reason: सोहेल पर हमले का क्या मकसद?

आरोपी पीटर को हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार कर साल्ट लेक काउंटी जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पीटर ने स्वीकार किया कि उसने 'सोहेल को उसके धर्म (मुस्लिम) के कारण जान से मारने के इरादे से निशाना बनाया था।'

वहीं, सोहेल के बॉस अदनान मोहम्मद ने भावुक होकर कहा कि वह बस परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। काश मैं वहां होता और उसकी रक्षा कर पाता। उन्होंने राहगीरों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने सोहेल की जान बचाने में मदद की। अदनान ने जोर दिया कि मैं केवल एक धर्म मानता हूं, इंसानियत।

US Utah Muslim Man Attack: अमेरिका में खतरे में भारतीय मुस्लिम?

अलजजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक अधिकार अधिवक्ताओं ने लंबे समय से अमेरिका में बढ़ते मुस्लिम विरोधी भावना के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद तेज हुए भेदभाव और हिंसा का हवाला दिया गया है, जिसे हाल ही में आप्रवासन विरोधी बयानबाजी, श्वेत वर्चस्ववाद और गाजा पर इजरायल के नरसंहार युद्ध के आसपास के तनावों ने और बढ़ावा दिया है।

हाल ही में मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए घातक हमलों में 2023 में इलिनोइस में एक छह वर्षीय फिलिस्तीनी अमेरिकी लड़के की चाकू मारकर हत्या करना शामिल है। 2026 में, एक बंदूकधारी ने सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में एक मस्जिद पर गोलीबारी की, जिसमें पांच लोग मारे गए।

भारत के पहलगाम में धर्म पूछकर 22 पर्यटकों की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि, 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इसी तरह आतंकियों धर्म पूछकर 22 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। पहले आतंकियों ने पर्यटकों से पूछा 'हिंदू हो?' इसके बाद गोली मार दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+