Delhi: 17 साल के लड़के ने पिता की राइफल से बाथरूम में खुद को क्यों मारी गोली? डायरी में लिखे गहरे राज!

Delhi Tilak Nagar Death: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 15 जुलाई (बुधवार) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 17 साल के एक किशोर ने बाथरूम में पिता की लाइसेंसी 12-बोर राइफल से खुद को गोली मार ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से एक लेटर भी बरामद हुआ है। इसमें मृतक ने 'सामाजिक अपराधबोध' का खुलासा किया। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या लिखा?

Delhi Tilak Nagar Death

मामला तिलक नगर इलाके स्थित चौखंडी का है। यहां एक किराए के मकान में 12वीं कक्षा पास कर चुका 17 साल का मृतक अपने पिता, एक भाई और दो बहनों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिता और एक रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। लड़का बाथरूम में गया और राइफल से गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े। बाथरूम में खून से लथपथ किशोर फर्श पर पड़ा था। आनन फानन परिवार के लोग किशोर को उठाकर CAT एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हाथ एक डायरी लगी।

डायरी के आखिरी पन्ने पर किस महिला का नाम?

पुलिस के हाथ लगी मृतक की डायरी ने केस को उलझा दिया। लास्ट पन्ने पर मृतक ने 'सामाजिक अपराधबोध' (Social Guilt) का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, एक महिला का नाम भी लिखा था। पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। पुलिस किशोर के फोन कॉल की डिटेल्स भी खंगाल रही है।

मां की दो माह पहले ही हो चुकी थी मौत

पुलिस के मुताबिक, मृतक अपने परिवार के साथ दिल्ली में करीब दो दशक से रह रहा था। उसके पिता द्वारका इलाके में छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पेट पाल रहे थे। वहीं, मां की दो महीने पहले ही मौत हो चुकी थी।

दादा थे सिक्योरिटी गार्ड

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक ने जिस राइफल से खुद को शूट किया, वो उसके सिक्योरिटी गार्ड दादा की थी। बाद में लाइसेंस पिता के नाम पर ट्रांसफर हो गया। बताया जा रहा है कि लाइसेंस 2030 तक वैध है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+