'प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधार', पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने Fake News पर क्या दी चेतावनी?

Former Chief Justice DY Chandrachud: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, E20 फ्यूल, पेपर लीक और तमाम मुद्दे देश के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़े हैं। बावजूद इसके, इन पर सवाल उठाने से बड़ी आबादी और मीडिया बचती नजर आती है। ऐसे में भटकती मीडिया को भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डॉ. डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार (15 जुलाई) को आइना दिखाया। पूर्व चीफ जस्टिस ने प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का सर्वोच्च स्तंभ बताया है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने का अधिकार कानून के शासन (Rule of Law) की नींव है, जिसकी गारंटी भारतीय संविधान देता है।

दरअसल, डॉ. चंद्रचूड़ ने यह बात डाइनामाइट न्यूज के नए हाई-टेक स्टूडियो के उद्घाटन समारोह में कही। इतना ही नहीं, पूर्व चीफ जस्टिस ने अपने संबोधन में प्रेस की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और फेक न्यूज की चुनौती जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या कहा?

former-chief-justice-dy-chandrachud

प्रेस की स्वतंत्रता: लोकतंत्र का सर्वोच्च मूल्य

डॉ. चंद्रचूड़ ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक समाज में प्रेस की स्वतंत्रता का सर्वाधिक महत्व है। स्वतंत्र और पूर्ण रूप से स्वतंत्र प्रेस के बिना किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। भारत के 50वें चीफ जस्टिस रहे डॉ. चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले दिए हैं। इनमें नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मामले शामिल हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रेस को पूरी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, लेकिन यह स्वतंत्रता जिम्मेदारी से जुड़ी हुई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रेस को स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वह अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाए। जब प्रेस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करता, तब वह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि प्रेस की अव्यवस्था बन जाता है, जो लोकतांत्रिक समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। प्रेस की स्वतंत्रता का कभी दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

सवाल पूछने का अधिकार और कानून के शासन पर क्या बोले?

एक सवाल के जवाब में पूर्व CJI ने कहा कि शक्तिशाली संस्थानों से सवाल पूछने का अधिकार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून के शासन का मूल आधार है। भारतीय संविधान इस अधिकार की गारंटी देता है और प्रेस इसी अधिकार का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि बिना सवाल पूछे सत्ता की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जा सकती। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका पर नजर रखता है।

Fake News पर दी चेतावनी

फेक न्यूज की बढ़ती समस्या पर डॉ. चंद्रचूड़ ने युवा पत्रकारों को खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी न्यूज को प्रसारित करने से पहले फैक्ट्स की पूरी जांच करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सच्ची और फर्जी खबर के बीच अंतर करना सीखें। ज्यादा व्यूज (आईबॉल्स) हासिल करने की होड़ में कभी तथ्यों से समझौता न करें।

डाइनामाइट न्यूज का नया हाई-टेक स्टूडियो

इस अवसर पर डाइनामाइट न्यूज ने अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित नया स्टूडियो शुरू किया है। यहां से 24 घंटे बहुभाषी समाचार और कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा।

डाइनामाइट न्यूज के संस्थापक एवं प्रधान संपादक मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने कहा कि हमने आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आम नागरिकों, खासकर युवाओं और जेन-जेड से जुड़े मुद्दों पर समाचार और कार्यक्रम प्रस्तुत करने की शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+