आ गया ठंड को लेकर नया Weather Alert, इन राज्यों में अगले 5 दिन रहेगा कोहरे का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अगले 5 दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।

winter weather news update

Winter Weather News Update: दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में पिछले दो दिनों से ठंड का सितम ज्यादा देखने को मिल रहा है। सूरज की किरणें भी नाममात्र की दिखाई दे रही है। ऐसे में बीते दो दिनों में गलन वाली सर्दी में इजाफा हुआ है। इस बीच कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यूपी, हरियाणा और पंजाब में अगले 5 दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।

कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम ने रविवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले पांच दिनों तक कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को सावधान करने के लिए कहा है। अगले 5 दिनों तक कोहरे का मौसम विभाग ने कुछ इस तरह से अनुमान लगाया है।

5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम जानिए

5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम जानिए

पहले दिन के अनुसार पंजाब के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बहुत घने कोहरे रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार है। ऐसे ही दूसरा दिन पंजाब के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। तीसरा दिन के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। चौथा दिन में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरे के आसार है। पांचवें दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते घना कोहरा रहेगा। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में दिन और रात में गलन वाली सर्दी बढ़ेगी। ऐसे में अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+