Winter Vacation 2025: विंटर वेकेशन का कैलेंडर जारी,आपके राज्य में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें डिटेल
Winter Vacation 2025: देश के अधिकांश राज्यों ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए विंटर वेकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार मौसम विभाग की चेतावनियों, प्रदेशों की जलवायु परिस्थितियों और शिक्षा विभागों की सलाह को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की अवधि में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।
कहीं स्कूल 10 दिन बंद रहेंगे तो कहीं डेढ़ महीने तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी। कई राज्यों में ठंड, कोहरा और बर्फबारी के कारण छुट्टियों का विस्तार भी संभव है। आइए राज्यवार पूरा शेड्यूल जानें-

दिल्ली: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूल बंद
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने पुष्टि की है कि 1 से 15 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी में हर वर्ष बढ़ती ठंड को देखते हुए यह अवधि तय की गई है। इस दौरान शिक्षकों को भी किसी प्रकार की ऑफलाइन गतिविधि में शामिल होने से छूट दी गई है।
हरियाणा: दिल्ली जैसा ही कैलेंडर
दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन लागू रहेगा। राज्य के शिक्षा विभाग ने कहा कि मौसम की स्थिति के अनुसार छुट्टियाँ आगे बढ़ाए जाने की गुंजाइश बनी रहेगी।
वहीं PM श्री स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक 10 दिन की विंटर/क्रिसमस छुट्टी घोषित की गई है। KV प्रशासन के अनुसार, यह शेड्यूल पूरे देश में एक जैसा रहेगा।
उत्तर प्रदेश: 20 से 31 दिसंबर तक 12 दिन का ब्रेक
उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जनवरी 2026 में नए सेशन की गतिविधियाँ दोबारा शुरू होंगी। प्रदेश में हर साल दिसंबर के अंत में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह अवधि निर्धारित की जाती है।
मध्य प्रदेश: 23 दिसंबर से शुरू होगी छुट्टी
मध्य प्रदेश में सरकारी, निजी और केंद्रीय बोर्ड से जुड़े कई स्कूल 23 या 24 दिसंबर से विंटर वेकेशन पर चले जाएंगे। आमतौर पर यहां 31 दिसंबर तक छुट्टी रहती है, लेकिन कई स्कूलों में यह अवकाश जनवरी के पहले सप्ताह तक बढ़ जाता है।
हिमाचल प्रदेश: क्रिसमस के साथ शुरू होगा विंटर ब्रेक
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में 24 दिसंबर (Christmas Eve) और 25 दिसंबर (क्रिसमस डे) को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 23-24 दिसंबर से विंटर ब्रेक शुरू होने की संभावना है, जो प्रदेश के ठंडे इलाकों में अधिक लंबा भी हो सकता है।
पंजाब: 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक लंबी छुट्टी
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने 2025-26 का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यहां 22 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। यहां पर स्कूल 11 जनवरी 2026 से रिओपन होंगे। पंजाब में तापमान लगातार गिरने और घना कोहरा रहने के कारण लंबे अवकाश का प्रावधान किया गया है।
ओडिशा: 23 से 31 दिसंबर तक छुट्टियाँ
ओडिशा के सभी प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों और KVs में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्रिसमस/विंटर वेकेशन रहेगा। 1 जनवरी 2026 को स्कूल दोबारा खुलेंगे।
केरल और तमिलनाडु में 12-14 दिसंबर तक स्कूल बंद
दक्षिण भारत के ये दोनों राज्य फिलहाल भारी बारिश से प्रभावित हैं। कई जिलों में 12, 13 और 14 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम की स्थिति के आधार पर छुट्टियों को आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर: सबसे लंबी विंटर शटडाउन
ठंड, कोहरा और बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के विंटर ज़ोन में सबसे लंबे अवकाश की घोषणा की गई है। 8-14 दिसंबर से सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक दिसंबर और जनवरी भर स्कूल बंद रहेंगे।
इनकी कक्षाएं मार्च 2026 से शुरु होंगी। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी। इस वजह से JK में विंटर वेकेशन देश का सबसे लंबा माना जाता है।
बिहार: अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार
बिहार में विंटर वेकेशन की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कक्षा 1 से 5 के लिए जल्द ही छुट्टियों की घोषणा की जा सकती है। कठोर ठंड के मद्देनज़र यहां भी लंबे अवकाश की संभावना बनी हुई है।
2025-26 में देशभर में विंटर वेकेशन में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। जहां पंजाब और जम्मू-कश्मीर में छुट्टियाँ लंबे समय तक रहेंगी, वहीं केवी और पीएम श्री स्कूलों में सीमित अवधि की छुट्टी रहेगी। दिल्ली, हरियाणा और यूपी ने स्पष्ट कैलेंडर जारी कर दिया है, जबकि बिहार की घोषणा का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications