24 नवंबर से होगा शुरु संसद का शीतकालिन सत्र
नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से शुरू हो सकता है जो करीब एक महीने तक चल सकता है। ये सूचना अभी कंफर्म नहीं हैष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र की शुरुआत 24 नवंबर से हो सकती है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक 27 अक्तूबर को होने की संभावना है। इसी बैठक में सत्र का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिसके बाद ये सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। आमतौर पर शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर तक चलता है।
समिति के सदस्य में वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार तथा संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications